Dream Meaning : जब सपने में नौकरी, प्रमोशन या धन लाभ जैसी चीजें दिखाई दें तो मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं. स्वप्नशास्त्र के हिसाब से सपनों को कई संकेतों के रूप में देखा जाता है. सपने में नौकरी मिलना या नौकरी में प्रमोशन होना आमतौर पर तरक्की, जिम्मेदारी और जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा से जुड़ा माना जाता है. हालांकि हर सपना सच हो, यह जरूरी नहीं है. लोकल 18 से फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि अगर किसी को सपने में नौकरी मिलती हुई दिखाई दे या नौकरी में प्रमोशन मिलता हुआ दिखाई दे तो इसे केवल धन लाभ से जोड़कर न देखें. इसका एक मतलब यह भी हो सकता है कि व्यक्ति के जीवन में नई जिम्मेदारियां आने वाली हैं. व्यक्ति के अंदर कुछ नया सीखने की इच्छा है और वह अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है. सपने में उन्नति दिखाई देना इस बात का संकेत माना जा सकता है कि व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाने की जरूरत है.














