हरियाणा के बहादुरगढ़ में मामूली झगड़े के दौरान चली गोलियां, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

On: August 31, 2026 7:56 AM
Follow Us:

Last Updated:

बहादुरगढ़ के कानोन्दा गांव में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला. गोली लगने से साहिल और मोहित नाम के दो भाई घायल हो गए. पुलिस जांच कर रही है.

बहादुरगढ़ में मामूली झगड़े के दौरान चली गोलियां, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायलZoom

बहादुरगढ़. हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ के गांव कानोन्दा में रविवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. झगड़े के दौरान अचानक गोलियां चलने से दो सगे भाई साहिल और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए. गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया. दोनों घायलों को आनन-फानन में बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं. इसी दौरान गांव निवासी साहिल और उसका भाई मोहित गोली लगने से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घायलों के बयान भी दर्ज किए हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साहिल को एक गोली लगी है, जबकि मोहित के हाथ में गोली लगी है और कमर के पास छर्रे लगने के निशान मिले हैं.

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि विवाद के दौरान गोली किसने चलाई और किस वजह से फायरिंग की गई. घटना के पीछे की असली वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, पुलिस इसकी गहनता से पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ घटना की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी.

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कानोन्दा में झगड़े के दौरान दो भाइयों को गोली लगने की सूचना मिली थी. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now