‘जाट और झोटा’ विवादित टिप्पणी के आरोपी SE गीतू राम तंवर की संदिग्ध मौत, रिटायरमेंट के दिन मिली लाश

On: August 31, 2026 4:00 PM
Follow Us:

Last Updated:

Karnal SE Dead Body: हरियाणा के करनाल में बिजली विभाग से निलंबित सेक्शन इंजीनियर गीतू राम तंवर का शव कार में मिला. पांच महीने पहले उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने जाटों पर विवादित टिप्पणी की. फिर उन्हें सस्पेंड किया गया था. सोमवार को उनकी नौकरी का आखिरी दिन था औऱ वह रिटायर होने वाले थे. लेकिन अब उनकी लाश मिली है.

"जाट और झोटा जहां मिलेगा, वहीं पर लठ मारूंगा’ बिजली विभाग के SE की संदिग्ध मौतZoom

गीतू राम तंवर पहले सोनीपत में बिजली विभाग में SE के पद पर कार्यरत थे.

करनाल. हरियाणा के करनाल में बिजली विभाग के सस्पेंड चल रहे अधीक्षण अभियंता (SE) गीतू राम तंवर (58) का शव उनकी कार से बरामद हुआ है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. राम तंवर ने सोनीपत में बिजली विभाग के दफ्तर में जाटों पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. बाद में उन्हें हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिली थी. गौर रहे कि गीतू राम कंवर की आज रिटारमैंट थी.

जानकारी के अनुसार, निलंबन के बाद से गीतू राम तंवर कथित तौर पर परेशान चल रहे थे. आज उनकी कार में उनका शव मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस को मौके से चार पेज का कथित सुसाइड नोट बरामद किया है और इसमें 1 आईएएस अधिकारी, तीन एक्सईएन और तीन एसडीओ समेत सात अधिकारियों के नाम लिखे हैं. अधिकारियों पर रंजिश रखने, मानसिक रूप से परेशान करने और उनके निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप लगाए गए हैं. हालांकि, मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा.

गीतू राम तंवर ने रोते रोते कहा कि मेरे पापा संविधान को मानते थे. मैंने पापा के लिए लेटर लिखे थे और वह चिट्टी हर जगह भेजी गई. एक कमेटी बनाई गई थी और उनके खिलाफ कई कंप्लेंट की गई थी. बेटी ने बताया कि सुबह सात घर से निकले थे. उनकी कुछ महीने पहले वीडियो वायरल हुई थी, जो कि एडिटिंग के बाद वायरल की गई थी. बेटी ने चार लोगों पर आरोप लगाए और कहा कि ये सभी लोग जिम्मेदार थे. पांच महीने से वह सस्पेंड किया गया था. मेरे पापा ने कभी किसी समुदाय को कुछ नहीं कहा. डीएवी स्कूल के पास उनकी गाड़ी लगी थी औऱ वो सो रहे थे.

गीतू राम तंवर पहले सोनीपत में बिजली विभाग में SE के पद पर कार्यरत थे. कुछ महीने पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक जाति का जिक्र करते हुए नजर आए थे. वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत देने की बात कही जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जाटों पर की थी टिप्पणी

उधर, पर विवादित टिप्पणी पर  पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत केस दर्ज किया था. उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कहते हुए सुनाई दिए थे कि “जाट और झोटा जहां मिलेगा, वहीं पर लठ मारूंगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सफाई कर्मी ही सड़कों पर बिखेर रहे कूड़ा, अंबाला में ये कैसी आफत? 25 दिन से सुलग रही ‘आग’

Hibiscus benefits : चुटकियों में रुकेंगे टूटते बाल, मिनटों में खत्म होगी खुजली…जानिए गुड़हल का ये जादुई उपाय

employee rights | labour rule | labour laws | कंपनी सैलरी रोक दे या बिना नोटिस नौकरी से निकाले, ऐसे में कर्मचारी क्या करें? जानिए सभी कानूनी दांव-पेंच

‘मार्केट में भिंडी का रेट 60 रुपए किलो, हमसे खरीदा जा रहा 1 रुपए KG’… महिला किसान ने बयां किया दर्द

गुरुग्राम के सुंशात लोक में मकान के थर्ड फ्लोर की बालकनी ढही, मालिक और ठेकेदार घायल, 30 साल पुराने घर बन रहे आफत

हरियाणा के बहादुरगढ़ में मामूली झगड़े के दौरान चली गोलियां, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल