फरीदाबाद में किराए का घर ढूंढ रहे हैं? पहले जान लें किस इलाके में कितना है रेंट, कम बजट में खास सुविधाएं

On: August 9, 2026 5:54 PM
Follow Us:

फरीदाबाद: हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और अन्य शहरों में तेजी से नए सेक्टर और रेजिडेंशियल एरिया डेवलप हो रहे हैं. फरीदाबाद की बात करें तो यहां रोजगार, पढ़ाई और बेहतर सुविधाओं की तलाश में दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग आकर रहने लगे हैं. बड़ी-बड़ी कंपनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में नौकरी करने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी अक्सर किराए पर सही मकान या फ्लैट ढूंढने की होती है. लोग चाहते हैं कि किराया बजट में हो और आसपास पार्क, बाजार, स्कूल, अस्पताल और आने-जाने की सुविधा भी आसानी से मिल जाए.

ऐसे में अगर आप भी फरीदाबाद में किराए पर फ्लैट लेने की सोच रहे हैं तो सेक्टर-75 समेत आसपास के रेजिडेंशियल एरिया आपके लिए विकल्प हो सकते हैं. यहां 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट अलग-अलग बजट में मिल रहे हैं. आइए जानते हैं किस तरह के फ्लैट का कितना किराया है और किराए पर लेने के बाद आपको कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी.

3BHK का रॉ-फ्लैट का इतना किराया
विजय ऋषि मलिक बताते हैं कि फरीदाबाद में इस समय काफी सारे सेक्टर तेजी से डेवलप हो रहे हैं. इन इलाकों में रेजिडेंशियल एरिया बढ़ रहा है और लोगों के लिए किराए पर रहने के काफी विकल्प मौजूद हैं. खासकर सेक्टर-75 में अफोर्डेबल हाउसिंग के साथ-साथ प्राइवेट सोसायटियां भी हैं, जहां लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से फ्लैट किराए पर ले सकते हैं.

विजय ऋषि मलिक बताते हैं कि अगर अफोर्डेबल हाउसिंग की बात करें तो यहां 3BHK का रॉ-फ्लैट करीब 13 से 14 हजार रुपये महीने के किराए में मिल जाता है. इस किराए में मेंटेनेंस भी शामिल रहता है, यानी जो लोग कम बजट में परिवार के साथ रहने के लिए बड़ा फ्लैट तलाश रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

प्राइवेट सोसायटी में फ्लैट का इतना किराया
विजय ऋषि मलिक बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति प्राइवेट सोसायटी में फ्लैट लेना चाहता है तो वहां किराया थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन सुविधाएं भी ज्यादा मिलती हैं. प्राइवेट सोसायटी में क्लब हाउस, जिम, स्विमिंग पूल और कार पार्किंग जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं. यहां 2BHK फ्लैट का किराया करीब 20 से 25 हजार रुपये महीने तक हो सकता है. विजय ऋषि मलिक बताते हैं कि 1BHK फ्लैट की बात करें तो करीब 10 से 11 हजार रुपये महीने में किराए पर मिल सकता है. वहीं अगर कोई व्यक्ति अफोर्डेबल हाउसिंग में 2BHK का रॉ फ्लैट लेना चाहता है तो करीब 12 हजार रुपये महीने में विकल्प मिल सकता है. हालांकि किराया फ्लैट की लोकेशन, साइज और सोसायटी में मिलने वाली सुविधाओं के हिसाब से थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है.

अफोर्डेबल हाउसिंग में प्राइवेट सोसायटी जैसी सुविधाएं नहीं
विजय ऋषि मलिक बताते हैं कि सेक्टर-75 में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की कई सुविधाएं आसपास ही मिल जाती हैं. यहां पार्क हैं और बच्चों के लिए झूले जैसी सुविधाएं भी हैं. अफोर्डेबल हाउसिंग में प्राइवेट सोसायटी जैसी सभी सुविधाएं नहीं मिलतीं. उदाहरण के तौर पर स्विमिंग पूल, क्लब हाउस या जिम जैसी सुविधाएं हर जगह उपलब्ध नहीं होतीं. विजय ऋषि मलिक बताते हैं कि पार्किंग की बात करें तो प्राइवेट सोसायटी में रहने वाले लोगों को अक्सर अलग से कार पार्किंग अलॉट की जाती है. वहीं अफोर्डेबल हाउसिंग में ऐसी सुविधा हर जगह नहीं होती. हालांकि जहां जगह उपलब्ध होती है, वहां लोग अपनी गाड़ी पार्क कर सकते हैं.

फरीदाबाद में तेजी से बढ़ रहीं सोसाइटिज
विजय ऋषि मलिक बताते हैं कि फ्लैट किराए पर देने से पहले रेंट एग्रीमेंट भी कराया जाता है. आमतौर पर यह एग्रीमेंट 11 महीने का होता है. इसके साथ किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन और जरूरी डॉक्यूमेंट भी लिए जाते हैं. इन सभी प्रक्रियाओं के बाद ही फ्लैट किराए पर दिया जाता है. विजय ऋषि मलिक बताते हैं कि फरीदाबाद में लगातार नए सेक्टर और सोसायटी डेवलप हो रहे हैं, इसलिए किराए पर रहने वाले लोगों के पास अब पहले के मुकाबले ज्यादा विकल्प हैं. अगर किसी को कम बजट में रहना है तो अफोर्डेबल हाउसिंग देख सकते हैं, जबकि ज्यादा सुविधाओं की जरूरत है तो प्राइवेट सोसायटी बेहतर विकल्प हो सकती है.

विजय ऋषि मलिक बताते हैं कि किराए पर फ्लैट लेने से पहले लोगों को किराए के साथ-साथ मेंटेनेंस, पार्किंग और सोसायटी में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. सही बजट और जरूरत के हिसाब से सेक्टर चुनना सबसे जरूरी है. फरीदाबाद में नौकरी, पढ़ाई या कारोबार के लिए आने वाले लोगों के लिए सेक्टर-75 जैसे विकसित हो रहे इलाके किराए पर रहने के लिहाज से विकल्प बन रहे हैं. यहां अलग-अलग बजट में 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट मिल सकते हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जूडो में ब्राउन बेल्ट, बेटे के नाम पर चला रहीं NGO, जानिए कौन हैं अंबाला की बिम्पी रेखी?

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, मानसून की विदाई के साथ गुलाबी ठंड की आहट, 26 से 28 सितंबर तक हो सकती है बारिश

‘733000 लाख वोट पाकर भी कैसे हार गया…’ राज बब्बर का चुनाव आयोग पर हमला, राहुल ने ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

सिर्फ शौक नहीं फुल टाइम करियर भी है थिएटर, अंबाला के युवा कलाकार ने बताया कैसे मंच से शुरू होकर बनती है पहचान

इंडिगो की पैरेंट कंपनी और आर्चर एविएशन ला रहे हैं ‘Midnight’ एयर टैक्सी, जानिए कब शुरू होगा सफर

Health Tips : पपीते के पत्ते का काढ़ा पीना पड़ सकता है भारी, प्लेटलेट्स बढ़ाने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?