Last Updated:
हरियाणा में गुरुग्राम यातायात पुलिस ने रविवार को एक मोटरसाइकिल जब्त की, जिसपर 58 चालान बकाया थे और जुर्माने की राशि 3.83 लाख रुपये थी.
गुरुग्राम में , सुपरमार्ट जोन के जोनल अधिकारी एएसआई अमित कुमार अपनी टीम के साथ नियमित वाहन चेकिंग अभियान पर तैनात थे.
गुरुग्राम. हरियाणा में गुरुग्राम यातायात पुलिस ने रविवार को एक मोटरसाइकिल जब्त की, जिसपर 58 चालान बकाया थे और जुर्माने की राशि 3.83 लाख रुपये थी. यातायात पुलिस ने बताया कि सुपरमार्ट के पास वाहन जांच अभियान के दौरान यह मोटरसाइकिल जब्त की गई.
यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चला रही है और उन वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है, जिन्होंने लंबे समय से लंबित चालान का भुगतान नहीं किया है.
रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान, जोनल अधिकारी सुपरमार्ट सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने एक मोटरसाइकिल को रोका और चालक से उसके दस्तावेज दिखाने को कहा. अधिकारी ने बताया कि चालक ऐसा करने में नाकाम रहा.
जांच में पता चला कि मोटर वाहन अधिनियम के अलग-अलग प्रावधानों के तहत उस मोटरसाइकिल के खिलाफ 58 चालान काटे गए थे और कुल जुर्माना राशि 3,83,000 रुपये थी. अधिकतर चालान मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बिना हेलमेट के किसी को बिठाने, बिना वैध बीमा के गाड़ी चलाने और वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र न होने जैसे अपराधों के लिए काटे गए, साथ ही यातायात के अन्य नियमों के उल्लंघन के लिए भी चालान काटे गए थे.
पुलिस के मुताबिक, सुपरमार्ट जोन के जोनल अधिकारी एएसआई अमित कुमार अपनी टीम के साथ नियमित वाहन चेकिंग अभियान पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया और ड्राइवर से गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा, तो ड्राइवर के पास दिखाने के लिए एक भी वैध कागज नहीं था।
गौर रहे कि गुरुग्राम में बाल ही में एक स्कूटी को भी ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया था, जिस पर 10 लाख रुपये के चालान पैंडिंग थे. करीब 96 चालान स्कूटी के हुए थे. अब अधिकारी ने बताया कि बाद में मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया और एक निर्दिष्ट स्थान पर रखा गया.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें










