Kal Ka Mausam: देशभर में कल 5 मई को कहां-कहां होगी बारिश? देखें मौसम की पूरी जानकारी

On: May 4, 2026 8:06 PM
Follow Us:

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है और फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 5 मई के लिए 17 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर सहित कुल 17 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

चक्रवाती सिस्टम बना कारण

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण बारिश और तूफान की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में 5 मई को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और 15–20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यूपी-बिहार में तेज बारिश और आंधी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है, जहां 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं बिहार में भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

किसानों और यात्रियों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की गई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

पलवल के जनौली में अधूरा पड़ा रेलवे फ्लाईओवर, 50 गांवों का रास्ता बंद, 20 किमी चक्कर काटने को मजबूर लोग

1 से 24 अक्टूबर तक गुरुग्राम में लागू ‘कर्फ्यू’, लागू हुई धारा-163, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये नियम

फ्लाइट पकड़कर इटली से गुरुग्राम पहुंची महिला, ACP से बोली- मेरे साथ ‘रोमांस स्कैम’ हुआ है, पुलिस टीम के ट्रीटमेंट से हुई खुशी

बेबसी, मजबूरी और मर्डरः बिहार से बेटा-बेटी ने ऑनलाइन देखा पिता का अंतिम संस्कार, किशन लाल की अर्थी को नहीं मिला अपनों का कांधा

पानीत में पुलिस ने चिता से उठाई 20 साल की विवाहिता की लाश, चुपके से अंतिम संस्कार कर रहा था पति, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

छात्रों से संवाद, दुगर्म गांव में रात्रि ठहराव, 3 दिन के लिए कहां जा रहे हैं  सीएम सुक्खू