होमगार्ड जवान संदीप को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

On: June 3, 2026 7:32 PM
Follow Us:

गुरुग्राम/भिवानी। गुरुग्राम में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद हुए होमगार्ड जवान संदीप (नं. 693), जिला भिवानी को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, होमगार्ड जवान तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास रंगा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर दिवंगत जवान को राजकीय सम्मान दिए जाने की मांग उठाई। काफी प्रयासों और लगातार संवाद के बाद गुरुग्राम पुलिस प्रशासन ने मांग को स्वीकार किया और जवान को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया।

अंतिम संस्कार में गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी एवं जवान विशेष रूप से गांव पहुंचे और तिरंगे में लिपटे दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मौजूद लोगों ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

विकास रंगा ने कहा कि होमगार्ड जवान भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश की सेवा करते हैं। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को पूरा सम्मान और उनके परिवारों को उचित सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि दिवंगत जवान के परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा पुलिस वेलफेयर फंड से विशेष मदद प्रदान की जाए।

गांव में अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों, होमगार्ड जवानों और पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत संदीप को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को याद किया।

“शहीद संदीप अमर रहें” के नारों के बीच उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयुष विभाग ने जन जागरण यात्राओं की तैयार की रूपरेखा

आपदा प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को मिलेगा सम्मान

वर्ष 2051 की जरूरतों को ध्यान में रखकर जल प्रबंधन योजना तैयार करने पर जोर

मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से स्पेशल ट्रेन को श्री सोमनाथ के लिए करेंगे रवाना

उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर डेंगू-मलेरिया नियंत्रण एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने किया बवानीखेड़ा, तोशाम व भिवानी राजकीय अस्पतालों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश