LPG Cylinder New Rule: देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी होने से परेशानियां काफी बढ़ गई। कहीं दूल्हे लाइन में लगे हुए हैं तो कहीं बेटी के पिता लाइन में गैस सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आपके घर में शादी है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आपको आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाएगा। गैस सिलेंडर लेने के लिए आपको बस एक डॉक्यूमेंट दिखाना होगा।
शादी का कार्ड दिखाने पर आसानी से मिल जाएगा सिलेंडर (LPG Cylinder New Rule)
अगर आपके घर में शादी है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आपको आसानी से शादी का कार्ड दिखाने पर गैस सिलेंडर मिल जाएगा। सरकार के द्वारा नियमों में बदलाव किया गया है अब जिस घर में शादी है उसे दो गैस सिलेंडर दिया जाएगा। शादी वाले घरों को प्राथमिकता के तौर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
आयोजन के बाद वापस करना होगा सिलेंडर
जब आपके घर में विवाह खत्म हो जाएगा तब आपको गैस सिलेंडर वापस भी करना होगा। सरकार के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि सिलेंडर हर हाल में शादी विवाह वाले घरों को प्राथमिकता के तौर पर देना होगा और जब आयोजन खत्म हो जाएगा तब गैस सिलेंडर वापस भी करना होगा।
गैस सिलेंडर लेते समय आपको सिक्योरिटी मनी के रूप में ₹4000 देना होगा इसके साथ ही सिलेंडर रिफिलिंग के पैसे भी आपको देने होंगे। सरकार के इस नए नियम से आम लोगों को काफी फायदा होगा।













