दिल्ली-NCR में प्रदूषण के खिलाफ महामंथन: 5 राज्यों के अधिकारियों संग बैठक, हॉटस्पॉट पर कड़ी निगरानी

On: September 3, 2026 7:15 PM
Follow Us:

होमताजा खबरदेश

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के खिलाफ महामंथन: 5 राज्यों के अधिकारियों संग बैठक

Last Updated:

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से पहले केंद्र सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब और राजस्थान के अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग कर राज्यों के एक्शन प्लान की समीक्षा की. उन्होंने साफ निर्देश दिया कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के नाम सार्वजनिक किए जाएं.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के खिलाफ महामंथन: 5 राज्यों के अधिकारियों संग बैठकZoom

राज्यों को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं.

नई दिल्ली. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राज्यों की ओर से तैयार एक्शन प्लान की समीक्षा की. बैठक में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मंत्री ने प्रदूषण हॉटस्पॉट पर विशेष फोकस करने और नियमों का उल्लंघन करने वाली प्रदूषणकारी इंडस्ट्रीज के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने के निर्देश दिए.

दिल्ली में प्रदूषण के प्रमुख हॉटस्पॉट की पहचान कर उनके लिए प्रभावी और व्यावहारिक एक्शन प्लान तैयार करने पर जोर दिया गया. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई मजबूत करने के निर्देश दिए गए. साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले नियम उल्लंघनकर्ताओं की जवाबदेही तय करने और उनके नाम सार्वजनिक करने पर भी जोर दिया गया.

हरियाणा को NCR के अन्य राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने और प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों पर केंद्रित कार्रवाई करने को कहा गया. राज्य सरकार की ओर से तैयार योजनाओं में जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरूकता अभियानों को प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है.

उत्तर प्रदेश में NCR से जुड़े क्षेत्रों में प्रदूषण हॉटस्पॉट पर कार्रवाई और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को गैर-अनुरूप और प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

पंजाब की ओर से कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रदूषण स्रोतों पर भी चर्चा हुई. केंद्रीय मंत्री ने कृषि और पर्यावरण विभागों के बीच समन्वित रणनीति तैयार करने पर जोर दिया. इसके लिए केंद्रीय कृषि, पर्यावरण और शहरी विकास मंत्रियों की अपने-अपने राज्य समकक्षों के साथ बैठकें कराने का प्रस्ताव भी रखा गया. राजस्थान को भी NCR के सामूहिक एयर क्वालिटी मैनेजमेंट प्रयासों के तहत अपनी कार्ययोजना को प्रभावी तरीके से लागू करने और संबंधित हितधारकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया.

जागरूकता के साथ सख्त कार्रवाई जरूरी
भूपेंद्र यादव ने कहा कि सिर्फ IEC यानी सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियां पर्याप्त नहीं हैं. प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन और सख्त प्रवर्तन बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और गैर-अनुरूप प्रदूषणकारी उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. सितंबर में फिर होगी समीक्षा केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सितंबर में केंद्रीय मंत्री स्तर पर एक और समीक्षा बैठक होगी, जिसमें राज्यों की ओर से उठाए गए कदमों और उनकी प्रगति का आकलन किया जाएगा. केंद्र सरकार ने NCR राज्यों को एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के प्रयासों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है.

About the Author

authorimg

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, बेटी घायल तो वहीं छोटा बेटा लापता

‘बच्चे अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं’, फरीदाबाद के साहूपुरा में कुत्तों का ऐसा आतंक, 2 साल से जीना मुहाल

गुरुग्राम में कबड्डी खिलाड़ी ने लेडी बाइकर का पीछा किया, फिर रोकने की कोशिश…जब सिया नहीं रुकी तो मारी टक्कर, ये है कार का नंबर HR30Y4949

आम जनता तो छोड़िए… सरकारी विभाग को भी मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की नोटिस, बकायादारों पर कार्रवाई

Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

चेहरा नहीं दिखाऊंगी पर छोडूंगी नहीं, गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में बाइकर सिया कराया FIR, गाड़ी नंबर से खोजेगी पुलिस