पानीपत में डॉक्टरों की लापरवाही, पैर की हड्‌डी टूटी थी कर दिया दिल का ऑपरेशन, महिला की मौत

On: July 26, 2026 11:41 AM
Follow Us:

Last Updated:

Panipat News: पानीपत के जीटी रोड स्थित पार्क अस्पताल में सड़क हादसे में पैर की हड्डी टूटने के बाद महिला को भर्ती किया गया. जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पैर का इलाज करने की बजाय डॉक्टरों ने बिना उनकी अनुमति और कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर महिला के दिल में छल्ला (स्टेंट) डाल दिया. जिसके बाद उसकी जान चली गई.

पैर की हड्‌डी टूटी थी कर दिया दिल का ऑपरेशन, महिला की मौतZoom

पानीपत में गलत ऑपरेशन से महीला की मौत

पानीपतः अक्सर अस्पतालों में लापरवाही का मामला सामने आता रहता है. कभी गलत इलाज तो कभी गलत ऑपरेशन की वजह से मरीजों की जान चली जाती है. ऐसा ही कुछ मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है. जहां इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की लापरवाही के चलते जान चली गई.

पानीपत के जीटी रोड स्थित पार्क अस्पताल में सड़क हादसे में पैर की हड्डी टूटने के बाद महिला को भर्ती किया गया. जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पैर का इलाज करने की बजाय डॉक्टरों ने बिना उनकी अनुमति और कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर महिला के दिल में छल्ला (स्टेंट) डाल दिया. जिसके बाद उसकी जान चली गई.

हैरत की बात यह है कि पैर की हड्‌डी टूटी थी और दिल का ऑपरेशन कर दिया गया. परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन पर मिलीभगत, लापरवाही और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-29 में लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अस्पताल के डॉक्टरों पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘पुलिस को बुलाओ, डायल-112 पर कॉल करो…’, XEN को नोटों की गड्डी थमाने की कोशिश, ऑफिस में हाथापाई और हंगामा

Aaj Ka Mausam | Today Weather News: आज का मौसम: 29 जुलाई तक संभलकर रहें! UP, बिहार से दिल्ली तक 15 राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश, IMD का अलर्ट

गैस, पेट फूलना और एसिडिटी को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत, एक्सपर्ट ने दिया सुझाव

हरियाणाः घटना के दौरान युवक ने पी थी शराब, थाने में नहीं हुआ था कुकुर्म, कैंसर वाली बात भी झूठ, केवल पुलिस वालों ने पीटा था

Child Health : बच्चे को बुखार आते ही एंटीबायोटिक देना क्यों घातक? डॉक्टर से जानिए कब इसकी जरूरत

चाचा का नाम है, माता पिता का नहीं, फरीदाबाद में SIR में ये बड़ा सिरदर्द, बीएलओ ने क्या बताया?