Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएसी के भीतर जारी कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल में दरार उस वक्त गहरी हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद उनके बागी गुट में आने वाले हैं। जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 22 हो जाएगी।
दिल्ली आने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में दस्तीदार ने कहा कि बागी सांसद सोमवार यानी 15 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे और सदन में एक अलग गुट के रूप में मान्यता देने का आग्रह करेंगे।
टीएमसी बागी गुट का बड़ा दावा
टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि हम मुलाकात के लिए दिल्ली जा रहे हैं। हमारे पास 22 सांसद है। लोकसभास स्पीकर ने हमें समय दिया है। हम सोमवार यानी 15 जून को उनसे मिलेंगे और अलग गुट के रूप में मान्यता देने की आग्रह करेंगे। हालांकि, दस्तीदार ने उन दो अतिरिक्त सांसदों के नामों का ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनके नाम औपचारिक रूप से गुट में शामिल होने के बाद ही बताए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग पिछले चार-पांच वर्षों में पश्चिम बंगाल की मौजूदा हालत के खिलाफ ईमानदारी से अपनी बात रख रहे थे, वह लगातार उनसे बातचीत कर रहे हैं।
एनडीए को समर्थन देने का ऐलान
लोकसभा में तृणमूल के संसदीय दल में विभाजन इसी सप्ताह की शुरुआत में जगजाहिर हो गया था, जब असंतुष्ट सांसदों ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व किनारे लगाते हुए अपना अलग गुट बनाया था। सोमवार यानी 15 जून को दस्तीदार ने दावा किया था कि यह समूह केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को समर्थन देगा।













