पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या, नौकरानी ने पति-बेटे के साथ मिलकर किया कत्ल, छत पर टाइलों के नीछे छिपाया शव

On: August 4, 2026 7:54 PM
Follow Us:

Last Updated:

Panchkula Murder News: हरियाणा के पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी नीरू मेहता की हत्या कर दी गई. नौकरानी, उसके पति और बेटे ने मिलकर हत्याको अंजाम दिया और शव छत पर टाइल्स के नीचे छिपाया. महिला ज्वेलरी गायब होने पर पूछताछ करने के लिए नौकरानी के घर गई थी और फिर उसकी लाश मिली.

पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या, नौकरानी ने लाश छत में छिपाईZoom

आरोपी नौकरानी मकान नबर 483 में रहती थी औऱ केयर टेकर का भी काम करती थी.

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-21 में भारतीय सेना से रिटार्यड कैप्टन की पत्नी की हत्या कर दी गई. हत्याकांड के बाद बुजुर्ग महिला की लाश को छत्त पर टाइल्स के नीचे छिपा दिया. इस पूरे हत्याकांड को घर पर बीते लंबे समय से काम करने वाली नौकरानी ने अंजाम दिया. इसमें आरोपी महिला के बेटे और पति ने भी साथ दिया.

जानकारी के अनुसार, 71 साल की बुजुर्ग महिला नीरा महता के घर से ज्वेलरी गायब हो गई थी औऱ इस संबंध में करीब 10 साल पुरानी नौकरानी से पूछताछ की गई थी. इसी बात से नाराज़ होकर नौकरानी ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद शव को पड़ोसी के छत्त पर टाइल्स के नीचे छिपा दिया गया. बताया जा रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है.

करीब तीन दिन बाद घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छत से शव बरामद किया और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने नौकरानी, उसके पति और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मृतक महिला का नाम नीरू मेहता बताया जा रहा है और वह सेक्टर-21 के मकान नंबर 366 में अपनी पति के साथ रह रही थी. महिला के तीन बच्चे विदेश में रह रहे है. आरोपी नौकरानी मकान नबर 483 में रहती थी औऱ केयर टेकर का भी काम करती थी.

कैसे लगा पता

सोमवार को नीरु महता नौकरी के घर में पूछताछ के लिए गई थी औऱ फिर घर नहीं लौटी. पति मनमोहन लाल गोल्फ खेलने के बाद घर लौटे तो पत्नी नहीं मिली और फिर बाद में वह थाने में गए और पत्नी के लापता होने की शिकायत दी. चंद्रमोहन के दोनों बेटे अमेरिका में रहते हैं. एसएचओ यशदीप सिंह ने बताया कि नौकरानी सुनीता के घर के पास एक घर की छत से नीरू मेहता का शव बरामद किया गया है. महिला के पति आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन हैं. नीरू को नौकरानी पर शक था और उसी के चलते वह नौकरानी के घर पर गई थी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘काम पर ही नहीं जा पाया’, कपड़ा मार्केट से मॉडल टाउन तक बारिश ने खोली अंबाला निगम की पोल

हरियाणाः ‘बच्चे पर ‘बुरी आत्मा’ का साय’, नूंह में मौलवी के पास बेटे का इलाज करवाने गई महिला से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा में भारी बारिश, कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी की मौत, अंबाला में 96 एमएम पानी बरसा

हिसार बीजेपी में दिखी बगावत,11 मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल

पीएम मोदी को गाली देने वाली रुचिका की फैमिली दर-बदर, 3 बार बदलना पड़ा घर, ट्रोलिंग से परेशान

हरियाणा में एससी कर्मचारियों को फिलहाल प्रमोशन में नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने नायब सैनी सरकार के फैसले पर लगाई रोक