दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर अब नहीं लगेगा भयंकर जाम, आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू, बिना ये जाने न निकलना इधर

On: July 22, 2026 2:13 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram New Traffic Plan : गुरुग्राम में बारिश के बीच अक्सर जाम की मार झेलने वालों के लिए राहत सामने आई है. गुरुग्राम पुलिस ने दावा किया है कि अब NH-48 पर लंबा जाम नहीं लगेगा. इसके लिए मेगा ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. इसके तहत 260 अतिरिक्त पुलिसकर्मी सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे. 5 क्रेन, 2 हाइड्रा, 1 एंबुलेंस, 17 बाइक राइडर और 6 पुलिस वाहन 24×7 चौकस रहेंगे. नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा जाम, नया ट्रैफिक प्लान लागू, जानेंZoom

गुरुग्राम पुलिस ने दावा किया है कि अब NH-48 पर लंबा जाम नहीं लगेगा.

गुरुग्राम. बारिश के बीच गुरुग्राम में भारी जाम के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. गुरुग्राम पुलिस का दावा है कि अब NH-48 पर लंबा जाम नहीं लगेगा. इसके लिए गुरुग्राम पुलिस ने मेगा ट्रैफिक प्लान लागू किया है. इसके तहत 260 अतिरिक्त पुलिसकर्मी सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे. जाम लगने से रोकने के लिए 5 क्रेन, 2 हाइड्रा, 1 एंबुलेंस, 17 बाइक राइडर और 6 पुलिस वाहन 24×7 तैनात रहेंगे. हाईवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों की एंट्री पर सख्त रोक रहेगी. बारिश और रात के समय हर संवेदनशील प्वाइंट पर पैनी नजर रहेगी. दुर्घटना या खराब वाहन को मिनटों में हटाकर NH-48 को जाम मुक्त रखने की तैयारी है. मेगा ट्रैफिक प्लान के तहत अब नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी होना तय है.

तुरंत होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बुधवार रात से यह व्यवस्था लागू की गई है. नई टीमें खासकर रात और बरसात के दौरान शहर के संवेदनशील स्थानों पर तैनात की जाएंगी. ये टीमें आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी. पुलिस का कहना है कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के सभी मुख्य प्रवेश और निकास बिंदुओं पर खास निगरानी रखी जाएगी. दोपहिया और तिपहिया वाहनों को किसी भी एंट्री प्वाइंट से प्रवेश की इजाजत नहीं होगी. ऐसा सड़क सुरक्षा के मद्देनजर किया जाएगा.

कल बिगड़ गए थे हालात
कल (7 जुलाई, मंगलवार) दोपहर गरज-चमक के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने रफ्तार पर ऐसा ब्रेक लगाया कि पूरी दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कें ताल बन गईं. इस दौरान दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर भयंकर जाम देखने को मिला. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया. इस वजह से रास्ते की दो लेन को तुरंत बंद करना पड़ा. इसके चलते हीरो होंडा चौक से लेकर खेड़की दौला टोल प्लाजा तक हजारों गाड़ियां रेंगती दिखीं. जाम की ये स्थिति देर रात रही.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बाढ़ गई, लेकिन नहीं बदले हालात… आज भी टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं मंझावली के ग्रामीण, लगा रहे हैं प्रशासन से मरम्मत की गुहार

यूक्रेन-रूस युद्ध में भारतीय जहाज पर मिसाइल अटैक में हरियाणा के युवक की भी मौत, डेढ़ महीने पहले ज्वाइन की थी नौकरी, 6 माह का है बेटा

हांसी में ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम, चौथी कक्षा का छात्र था विनय

घर की छत पर कहां रखें पानी की टंकी? वास्तु विशेषज्ञ ने बताया शुभ स्थान

हरियाणा में बिजली सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा प्रस्तावित निजी निवेश, 4700 करोड़ रुपये की इनवेस्टमेंट्स करेगा मेंदाता ग्रूप

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी