
खालिस्तान नेशनल आर्मी संगठन के नाम से आया ईमेल
Haryana Crime News (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़ : प्रदेश में आज उस समय कई जगहों पर हड़बड़ी मच गई जब एक ईमेल के द्वारा कई जिलों में कोर्ट परिसरों, स्कूलों और कई अन्य सरकारी दफतरों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के द्वारा भेजी गई है। ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी नाम के एक संगठन द्वारा भेजी गई है।
जानकारी के अनुसार इस ईमेल में गुरुग्राम में डीसी आॅफिस, हरियाणा कोर्ट और नामचीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही संसद भवन को उड़ाने का भी जिक्र किया गया है उपरोक्त के अलावा फतेहाबाद के सेशन कोर्ट और पंचकूला जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्
ईमेल में यह मांग भी गई
कथित तौर पर यह ईमेल खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ बताने वाले संगठन की ओर से भेजा गया है। ईमेल में सीजेपी स्टूडेंट्स के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की गई है। साथ ही स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ नहीं बोलने की चेतावनी भी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस, साइबर सेल और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू कर दी है तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
धमकी मिलते ही पुलिस का एक्शन
धमकी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत एक्शन में आ गईं। सबसे पहले कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय को खाली कराया गया है। इसके साथ ही सभी स्कूलों में सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को सुरक्षित रखने का अलर्ट जारी किया गया है। मेल से मिली इस सामूहिक धमकी के बाद पूरे शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
इस ताजा ई मेल में दिल्ली संसद भवन को उड़ाने का भी जिक्र किया गया है।
बता दें कि जिला बार एसोसिएशन की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद अदालत परिसर में सुरक्षा अलर्ट घोषित कर दिया गया। डीबीए की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि जिला अदालत परिसर को लेकर बम की धमकी मिलने के कारण शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में कोई न्यायिक कार्य नहीं होगा।
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : बेअदबी कानून पर सरकार के जवाब से अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार असंतुष्ट, दो माह की और मोहलत












