पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

On: April 17, 2026 11:18 AM
Follow Us:

Haryana Weather Updates
Haryana Weather Updates: प्रदेश के 10 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Updates, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़ : हरियाणा में तेज गर्मी के बीच मौसम ने अब करवट लेने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें : Weather Update: हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री धाम में बर्फबारी

कुछ दिन से लगातार बढ़ रहा तापमान

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। नारनौल 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा रोहतक में 41.9 डिग्री, फरीदाबाद में 41.6 डिग्री, हिसार में 41.2 डिग्री और गुरुग्राम में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पानीपत सहित कई इलाकों में पारा 40 डिग्री पार 

भिवानी, जींद, पानीपत सहित कई इलाकों में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय लू जैसे हालात बन गए हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Weather Updates: हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now