विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत अलीपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

On: June 7, 2026 5:00 AM
Follow Us:

हिसार, 05 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत अलीपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने पौधारोपण कर किया।

अपने संबोधन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के लगातार दोहन के कारण पर्यावरणीय चुनौतियां गंभीर होती जा रही हैं। ऐसे में वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल हरियाली ही नहीं देता, बल्कि वह स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण और आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनता है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करें ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन को मजबूत कर सकें।

उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर परिसर में लगाए गए पौधे क्षेत्र की सुंदरता और हरियाली को बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय पर्यावरण को भी सुदृढ़ करेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि सभी ग्रामीणों से अपने घर, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सुभाष चंद्र, सरपंच रमेश कुमार, सरपंच प्रदीप कुमार, ग्राम सचिव अजमेर सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

रिश्वतखोरी पर एसीबी का एक और प्रहार: रोहतक जिला में 5,500 रुपये की रिश्वत लेते उर्दू कॉपीस्ट रंगे हाथ गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms