सोनीपत में नाबालिग बच्ची की हत्या के बाद हंगामा, अंतिम संस्कार से परिवार का इनकार, श्मशान घाट के बाहर शव लेकर बैठे परिजन

On: September 19, 2026 7:23 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में नाबालिग बच्ची की हत्या पर परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए. परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर शव के साथ प्रदर्शन किया. पुलिस पर पॉक्सो एक्ट न लगाने और दबाव बनाने का आरोप है.

बच्ची की हत्या के बाद हंगामा, संस्कार से इनकार, श्मशान के बाहर शव लेकर बैठे Zoom

सोनीपत.  हरियाणा के सोनीपत में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में अब परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव को लेकर सेक्टर-15 श्मशान घाट के बाहर बैठ गए.

परिवार का आरोप है कि बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए मिले थे और शव पर कपड़े भी नहीं थे, इसके बावजूद मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की गई.परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके बयानों और आपत्तियों को दरकिनार करते हुए अपनी मर्जी से कार्रवाई की और परिवार पर दबाव बनाया.देखिए ये रिपोर्ट

दरअसल, पूरा मामला सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र का है, जहां नाबालिग बच्ची की हत्या का मामला सामने आया था. परिजनों के मुताबिक, बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए मिले थे और उसके शव पर कपड़े भी नहीं थे. घटना के बाद से ही परिवार पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहा है.

परिजनों का आरोप है कि मामले की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने उनकी मांग और आपत्तियों के अनुसार कार्रवाई नहीं की. इसी को लेकर परिवार ने बच्ची का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव को लेकर सेक्टर-15 श्मशान घाट के बाहर बैठ गए.

श्मशान घाट के बाहर शव लेकर बैठे पीड़ित परिवार के बीच समाजसेवी देवेंद्र गौतम भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले इस परिवार के साथ जो हो रहा है, उस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय मिलना चाहिए और परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए.

पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल

बच्ची की मौत के सदमे में डूबे परिवार ने पुलिस के रवैये पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने बच्ची के पिता से बेहद आपत्तिजनक लहजे में कहा कि तेरी बीवी का चक्कर होगा. परिवार की महिला के साथ भी बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया गया है.एक तरफ परिवार अपनी मासूम बच्ची को खोने का दर्द झेल रहा था, तो दूसरी तरफ परिजनों के मुताबिक पुलिस के कुछ शब्दों ने जख्म पर मरहम लगाने के बजाय उसे और गहरा कर दिया. मोहाना थाना प्रभारी बालीराम ने बताया कि परिवार को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.सुबह बच्ची का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा. फिलहाल बच्ची के शव को सोनीपत नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है,जिससे पूछताछ की जा रही है.और मामले में डॉक्टर की राय और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में बढ़ेगा Genpact का काम, 4 लाख वर्ग फुट का ऑफिस लिया, 5 से 8 हजार कर्मचारियों के बैठने की होगी जगह

राधा अष्टमी पर ही क्यों होते हैं राधा रानी के चरणों के दर्शन? कुरुक्षेत्र इस्कॉन की खास परंपरा

Opinion: आप रोड रेज करेंगे और महिला को मारने की कोशिश करेंगे और आप जाति के नाम पर महापंचायत बुलाएंगे यह कितना उचित?

सिर्फ 5 रुपये की पर्ची और डॉक्टर की सलाह, अंबाला में कम शुल्क में मिल रही 27 तरह की पंचकर्म थेरेपी, जानिए फायदे

लव मैरिज के बाद पलवल का ये कपल क्यों बेचने लगा बिरयानी? ढाई साल में दिल्ली तक से पहुंचने लगे ग्राहक

भारतीय लोगों को कैसा घर पसंद है? इस सर्वे ने खोला राज, बजट से लेकर लोकेशन का भी खुलासा