West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी के कुशासन का किया अंत : सुरेश यादव

On: May 5, 2026 6:31 AM
Follow Us:

The People of West Bengal Have Put an End to the TMC's Misrule Suresh Yadav
बंगाल की जीत पर गुरुग्राम में खुशी मनाते भाजपा नेता सुरेश यादव।

West Bengal Elections(मेरा हरियाणा नेटवर्क) गुरुग्राम। वरिष्ठ भाजपा नेता और बीजेपी जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश यादव ने पांच राज्यों के हुए चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली अभूतपूर्व विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी राज्यों की जनता को हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित सभी शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा को मिली यह अप्रत्याशित जीत पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकतंत्र और जनता के प्रति अच्छी सोच के कारण संभव हो सकी है। इस बार पश्चिम बंगाल के साथ असम और पुडुचेरी की जनता ने भाजपा और पीएम मोदी की नीतियों पर विश्वास जताया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस के उस कुशासन को मिटाया है जिसमें भय और भ्रष्टाचार का आलम था। प्रदेश की जनता को सामाजिक न्याय नहीं मिल पा रहा था। आम नागरिकों पर अत्याचार और उनका उत्पीड़न किया जा रहा था। वहां की जनता ने ममता सरकार की इस त्रासदी के खिलाफ भाजपा को स्पष्ट जलादेश देकर प्रदेश में परिवर्तन का दरवाजा खोलने का काम किया है।

भाजपा के केंद्र सरकार ने अपने करीब 11 वर्षों के कार्यकाल में देश का अभूतपूर्व विकास कराने का काम किया

सुरेश यादव ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार पार्टी शासित प्रदेशों की तरह वहां संपूर्ण विकास करने के साथ लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का काम करेगी। सुरेश यादव ने कहा कि देश की जनता देख रही है कि किस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा के केंद्र सरकार ने अपने करीब 11 वर्षों के कार्यकाल में देश का अभूतपूर्व विकास कराने का काम किया है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी को देख कर जनता ने फिर बीजेपी में विश्वास व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े :- West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल की जीत प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व एवं विश्वास की जीत : प्रवीण लाठर

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now