करनाल में मां और बहन को बचाते समय बेटे ने की पिता की हत्या, खुद ही लाश लेकर गया अस्पताल, पुलिस कर रही जांच

On: July 23, 2026 4:22 AM
Follow Us:

Last Updated:

Karnal Murder: हरियाणा के करनाल में बेटे ने शराब के आदी पिता की हत्या कर दी. आरोपी पिता राजेंद्र रोज घर में झगड़ा करता था और परिवार को पीटता था. ऐसे में तैश में आकर बेटे ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

मां-बहन को बचाते समय बेटे ने की पिता की हत्या, लाश लेकर पहुंचा अस्पतालZoom

आरोपी लड़के का पिता शराब पीने का आदी था और परिवार में झगड़ा करता था.

करनाल. हरियाणा के करनाल में एक बार फिर से रिश्तों का कत्ल हुआ है. गांव कुटेल में बेटे ने की अपने पिता की हत्या कर दी और फिर  बेटा अपने पिता राजेंद्र की बॉडी को लेकर अस्पताल पहुंचा. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा.

जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़के का पिता शराब पीने का आदी था और परिवार में झगड़ा करता था. उसी झगड़े के दौरान बेटे ने अपने पिता की हत्या कर डाली.

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि हम काफी दिनों से झगड़े से परेशान थे. उसका पति काफी समय से परिवार में मारपीट कर रहा था और इस वजह से सभी परेशान थे. जांच अधिकारी ने कहा कि बाकी मामले की जांच की जा रही है. घटना की सूचना करनाल ट्रॉमा सेंटर से मिली थी.

पत्नी बबली ने बताया कि उनका पति राजेंद्र काफी ज्यादा शराब पीने का आदी था. शराब पीने के बाद मुझसे और बेटी से मारपीट किया करता था. आज भी कहासूनी के बाद बेटे को बीच बचाव में आना पड़ा और जान बचाने के लिए पिता की हत्या कर डाली. मृतक की पत्नी ने बताया कि हम खेती करते हैं और उसका पति निजी गाड़ी चलाता था. जबकि बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, बेटी घायल तो वहीं छोटा बेटा लापता

‘बच्चे अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं’, फरीदाबाद के साहूपुरा में कुत्तों का ऐसा आतंक, 2 साल से जीना मुहाल

गुरुग्राम में कबड्डी खिलाड़ी ने लेडी बाइकर का पीछा किया, फिर रोकने की कोशिश…जब सिया नहीं रुकी तो मारी टक्कर, ये है कार का नंबर HR30Y4949

आम जनता तो छोड़िए… सरकारी विभाग को भी मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की नोटिस, बकायादारों पर कार्रवाई

Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

चेहरा नहीं दिखाऊंगी पर छोडूंगी नहीं, गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में बाइकर सिया कराया FIR, गाड़ी नंबर से खोजेगी पुलिस