यमुनानगर में 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, आरोपी फार्मेसी कंपनी में ड्राइवर

On: July 29, 2026 9:22 PM
Follow Us:

Last Updated:

Yamunanagar News : पीड़ित छात्रा महज 11 साल की है. उसने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. दो से तीन दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यमुनानगर में 11 साल की रेप पीड़िता ने जन्मी बच्ची, आरोपी भेजा गया जेलZoom

पीड़िता को इसी अस्पताल में लाया गया था.

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है. 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सामान्य प्रसव हुआ है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. CMO जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को दो से तीन दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है. पीड़िता के परिजनों ने मई महीने में छछरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

महिला पुलिसकर्मी ने की देखभाल
पुलिस का कहना है कि उस समय छात्रा लगभग सात महीने की गर्भवती थी. जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी छछरौली क्षेत्र की एक फार्मेसी कंपनी के मालिक का ड्राइवर है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान छछरौली थाने की महिला पुलिसकर्मी मंजीत कौर ने पीड़िता की देखभाल की और उसकी डिलीवरी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

और क्या बोले CMO
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी छोटी बच्ची के साथ हुए इस जघन्य अपराध की पीड़ा की भरपाई आखिर कैसे होगी. अब सभी की नजर अदालत की कार्रवाई पर है कि पीड़िता को जल्द न्याय मिले और आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले. CMO जितेंद्र कुमार के मुताबिक, पीड़िता एडवांस स्टेज में हमारे पास आई थी. नॉर्मल डिलिवरी हुई है. बच्ची के साथ हो हुआ, हमें ऐसे कृत्य की निंदा करनी चाहिए.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now