35 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर…कब से शुरू होगा अंबाला-कालाअंब फोरलेन हाईवे?

On: July 13, 2026 7:05 PM
Follow Us:

Last Updated:

Ambala News : प्रधानमंत्री मोदी अंबाला-कालाअंब फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण करने जा रहे हैं. 33.815 किलोमीटर लंबा यह हाईवे 1183.70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. लोग लंबे समय से इस हाईवे का इंतजार कर रहे थे. पहले अंबाला से कालाअंब पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे तक लग जाते थे. फोरलेन हाईवे शुरू होने के बाद यही सफर महज 30 से 45 मिनट में पूरा होगा. लोकल 18 से स्थानीय निवासी नेत्रपाल चौहान बताते हैं कि पहले नारायणगढ़ और आसपास के इलाकों में जाम के कारण सफर कठिन हो जाता था, लेकिन अब अंबाला और कालाअंब की दूरी काफी कम हो जाएगी.

अंबाला. पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए 17 जुलाई ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंबाला-कालाअंब फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण करेंगे. करीब 1183.70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 33.815 किलोमीटर लंबा यह हाईवे केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तर भारत की औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को नई रफ्तार देने वाला विकास माना जा रहा है. लंबे समय से इस हाईवे का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे पर अब संतोष दिखाई दे रहा है. पहले अंबाला से कालाअंब पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे तक लग जाते थे. साहा, शहजादपुर और नारायणगढ़ जैसे इलाकों में लगने वाले लंबे जाम यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बने रहते थे.

सबसे बड़ा फायदा इनको

अब फोरलेन हाईवे शुरू होने के बाद यही सफर महज 30 से 45 मिनट में पूरा हो रहा है. इससे यात्रियों का समय, ईंधन और परिवहन लागत तीनों की बचत होगी. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 29.029 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड 3 बड़े पुल, 4 छोटे पुल, 82 पुलिया, पैदल यात्रियों और स्थानीय वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए कई अंडरपास बनाए गए हैं. आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार यह हाईवे सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी पहले की तुलना में कहीं अधिक बेहतर माना जा रहा है. सबसे बड़ा फायदा उद्योग और व्यापार जगत को मिलने वाला है, क्योंकि अंबाला का वैज्ञानिक उपकरण और मशीनरी उद्योग, कालाअंब का दवा व औद्योगिक क्षेत्र अब पहले से कहीं अधिक तेजी से एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे. माल ढुलाई का समय कम होने से परिवहन लागत घटेगी और कारोबार को नई गति मिलेगी. हिमाचल की ओर पर्यटन के लिए जाने वाले लोगों का सफर भी आसान और आरामदायक हो जाएगा.

बदल जाएगी शहर की तस्वीर 

लोकल 18 से स्थानीय निवासी बृजपाल चौहान बताते हैं कि अंबाला रिंग रोड परियोजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है. इसके पूरा होने के बाद बाहरी वाहन शहर के भीतर प्रवेश किए बिना सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे, जिससे शहर में जाम की समस्या काफी कम होगी. अंबाला में प्रस्तावित आईएमटी परियोजनाओं को भी इस हाईवे का सीधा लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी कारोबारी जगमाल सिंह का कहना है कि अंबाला के चारों ओर विकसित हो रहे राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों का नेटवर्क शहर की तस्वीर बदल देगा. अंबाला-कालाअंब फोरलेन बनने से न केवल व्यापार बढ़ेगा बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी.

इसमें भी मददगार

स्थानीय निवासी नेत्रपाल चौहान बताते हैं कि पहले नारायणगढ़ और आसपास के इलाकों में जाम के कारण सफर बेहद कठिन हो जाता था, लेकिन अब अंबाला और कालाअंब की दूरी काफी कम हो गई है. हाईवे पर लगाए गए सुरक्षा कैमरे और बेहतर सड़क व्यवस्था दुर्घटनाओं को कम करने में मददगार साबित होंगे. यह परियोजना केवल यात्रा को आसान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अंबाला और हिमाचल के बीच व्यापार, उद्योग, निवेश और पर्यटन को नई ऊंचाई देगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हिसार में मिठाई की दुकान की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसने से मौत, धड़ से अलग हो गया सिर, जुगाड़ से बनाई थी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले के आरोपी पंकज के घर पर चला बुलडोजर, टांग तोड़कर मफलर डालकर घसीटा था

चंडीगढ़ में क्लब के बाहर 21 साल के रईसजादे ने मर्सिडीज कार से 2 युवकों को रौंदा, बैक गियर में भी ऊपर से कार दौड़ाई, गिरफ्तार

हरियाणा में एसआईआर का फॉर्म भरने आई महिला से गैंगरेप, ऑटो चालक समेत 4 आरोपियों पर केस दर्ज

हरियाणाः करनाल सिविल अस्पताल की बत्ती गुल, प्रूसताओं समेत कई मरीजों को वार्ड छोड़कर आना पड़ा बाहर, व्यवस्था की खुली पोल

Today Weather Live | Aaj Ka Mausam Live | मानसून का डबल अटैक! बिहार-बंगाल से उत्तराखंड तक खतरे की घंटी, 14 राज्यों में IMD का अलर्ट