भट्टी की आग में दिखा 80 साल का हौसला…जानिए कौन हैं अंबाला के मोहन धीमान?

On: August 9, 2026 3:37 AM
Follow Us:

Last Updated:

Who is Mohan Dhiman : अंबाला के फाइन आर्ट शिक्षक, कलाकार और फोटोग्राफर मोहन धीमान सुर्खियों में हैं. उनकी पेटिंग ‘In the Shadow of Fire’ को प्रोफेशनल श्रेणी में स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है. लोकल 18 से मोहन धीमान ने बताया कि इस पेंटिंग के पीछे एक खास कहानी है, जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया. माजरी इलाके में उन्होंने 80 साल से ज्यादा उम्र के एक बुजुर्ग को सुबह से शाम तक भट्टी के सामने हथौड़ा चलाते देखा था. धीमान के लिए यह सिर्फ एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं, बल्कि उन तमाम मेहनतकशों की कहानी थी, जो बदलते समय में भी अपने हुनर को बचाए हुए हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अंबाला. कला सिर्फ रंगों और रेखाओं का मेल नहीं होती, बल्कि कई बार यह समाज की उन कहानियों को भी सामने लाती है, जिन पर लोगों की नजर तो पड़ती है, लेकिन ध्यान कम जाता है. अंबाला शहर के एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के फाइन आर्ट शिक्षक, कलाकार और फोटोग्राफर मोहन धीमान ने शहर के माजरी क्षेत्र में मेहनत करते एक बुजुर्ग की जिंदगी के इसी संघर्ष को अपने कैनवास पर उतारा है. उनकी कलाकृति ‘In the Shadow of Fire’ ने अब उन्हें राज्य स्तर पर पहचान दिलाई है. इस कलाकृति के लिए उन्हें प्रोफेशनल श्रेणी में स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है. चंडीगढ़ प्रशासन के सांस्कृतिक विभाग और चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित कला प्रदर्शनी के दौरान पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मोहन धीमान को यह सम्मान प्रदान किया है. इस दौरान उन्हें प्रशस्ति-पत्र, सम्मान-चिह्न और 20 हजार रुपये की नकद राशि दी गई .

कैसे आया ख्याल

लोकल 18 से मोहन धीमान ने बताया कि इस पेंटिंग के पीछे एक ऐसा दृश्य है, जिसने उन्हें भीतर तक प्रभावित किया था. शहर के माजरी क्षेत्र में उन्होंने 80 वर्ष से अधिक उम्र के एक बुजुर्ग को सुबह से शाम तक भट्टी के सामने मेहनत करते और हथौड़ा चलाते देखा था. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका काम के प्रति समर्पण और मेहनत देखकर उनके मन में इस दृश्य को कैनवास पर उतारने का विचार आया. आधुनिक मशीनों के दौर में कई पारंपरिक काम धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह बुजुर्ग अपने हुनर और परंपरागत काम को पूरी मेहनत से जिंदा रखे हुए थे. उनके लिए यह सिर्फ एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं था, बल्कि उन तमाम मेहनतकश लोगों की कहानी थी, जो बदलते समय के बीच भी अपने हुनर और परंपरा को बचाए हुए हैं. इसी भावना को उन्होंने ‘In the Shadow of Fire’ में उतारने की कोशिश की.

मेहनत, संघर्ष, आत्मनिर्भरता

मोहन धीमान के मुताबिक, इस कलाकृति का संदेश यही है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो उम्र व्यक्ति के हौसले के सामने छोटी पड़ जाती है. भट्टी की आग के सामने काम करते बुजुर्ग के हाथों में उन्हें मेहनत, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की पूरी कहानी नजर आई. मोहन धीमान बताते हैं कि उनकी यह कला यात्रा वर्ष 2003 से शुरू हुई थी. इसके बाद उन्होंने लगातार कला और फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई ओर अब वर्तमान समय में इस स्टेट अवार्ड को मिलाकर अब तक 14 स्टेट और नेशनल अवार्ड हासिल कर चुके हैं.  शुरुआत में पेंटिंग को इतना खास नहीं माना जाता था लेकिन उनकी मेहनत लगातार आगे बढ़ती रही और आज उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है.

250 से अधिक विद्यार्थियों के गुरु

मोहन धीमान के मुताबिक, फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी उनकी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है. उनकी फोटोग्राफी का चयन दुबई स्थित HIPA और अमेरिका की एक आर्ट गैलरी के लिए भी हो चुका है .कला के साथ उनका जुड़ाव केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक सीमित नहीं है बल्कि वह स्कूल में विद्यार्थियों को भी कला की बारीकियां सिखा रहे हैं. उनके मार्गदर्शन में स्कूल के 250 से अधिक विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पुरस्कार हासिल कर चुके हैं. मोहन धीमान का कहना है कि एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि केवल स्वयं पुरस्कार हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ते देखना है. उनका प्रयास रहता है कि विद्यार्थी कला को केवल विषय के तौर पर न देखें, बल्कि अपने आसपास की जिंदगी, समाज और लोगों की कहानियों को समझने का माध्यम बनाएं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

घर में हो रहा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा? कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने से कटेगा संकट – News18 हिंदी

न थाली में हाथ धोएं, न बिस्तर पर खाएं खाना, पंडित जी से जानिए ये कितना खतरनाक? – News18 हिंदी

पटना से इलाहाबाद तक, 5 हाईकोर्ट में मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, MP-J&K पर सस्पेंस बरकरार

Kal Ka Mausam | IMD Rain Alert 9 August | कब तक बरसेंगे बादल! दिल्ली-UP से उत्तराखंड तक 20 राज्यों में IMD का अलर्ट, उफान पर यमुना

पलवल में CM नायब सैनी की थाली से हटाया घेवर, डिब्बे पर नहीं थी एक्सपायरी डेट, दुकानदार बोला- 2 घंटे तक ही सुरक्षित

फरीदाबाद के सेक्टर 56 में डंपिंग यार्ड की बदबू से लोग परेशान, बारिश ने बढ़ाई परेशानी, हवा के साथ बीमारी फैलने का खतरा