Haryana News: रेवाड़ी वालों के लिए खुश खबरी, IGL दे रही है ये बडा आफर !

On: March 25, 2026 3:43 AM
Follow Us:

Haryana News: देशभर मे पिछले कई दिनो से LPG का संकट बना हुआ है। न तो गैस सिलेडर आन लाईन बुक हो रहे तथा न ही होम डिलीवरी हो रही है। LPG (गैस सिलेंडर) की किल्लत और बढ़ती कीमतों के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने ग्राहकों को राहत देने के लिए एक विशेष ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत, आप न केवल पीएनजी (PNG) कनेक्शन ले सकते हैं, बल्कि कंपनी से फ्री गैस का फायदा भी उठा सकते हैं।Haryana News

पीएनजी (PNG) कनेक्शन मे दो हजार की छूट: बता दे अब घरेलू PNG कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को पहले की तरह 7 हजार रुपये की बजाय केवल 5 हजार रुपये ही अग्रिम धरोहर राशि देनी होगी। LPG (गैस सिलेंडर) की किल्लत और बढ़ती कीमतों के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने ग्राहकों को राहत देने के लिए एक विशेष ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत, आप न केवल पीएनजी (PNG) कनेक्शन ले सकते हैं, बल्कि कंपनी से फ्री गैस का फायदा भी उठा सकते हैं।

Haryana News: रेवाड़ी वालों के लिए खुश खबरी, IGL दे रही है ये बडा आफर

500 रुपये की गैस मुफ्त : जहां अग्रिम धरोहर की राशि में दो हजार कम ही किया है वही कंपनी ने नए कनेक्शन पर 500 रुपये की गैस मुफ्त देने की भी घोषणा की है। इस फैसले को रेवाड़ी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। क्योकि इस समय जब गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। वही गैस समय पर नही मिल रही है।

31 मार्च 2026 तक मिलेगा ये आफॅर: कंपनी के सीजीएम एवं जीए प्रमुख अंशुमान सिंह कुशवाहा ने बताया कि PNG को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि घरेलू कनेक्शन के साथ-साथ कॉमर्शियल कनेक्शनों के लिए मीटर सुरक्षा शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा जो उपभोक्ता 31 मार्च 2026 तक अपना PNG कनेक्शन पंजीकृत कर उसे सक्रिय करवा लेते हैं, उन्हें 500 रुपये की गैस मुफ्त दी जाएगी।

पाइपलाइन नेटवर्क का तेजी से विस्तार: उन्होंने बताया कि PNG सेवाएं लगातार स्थिर और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं, जिससे खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलती है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के तहत कंपनी हरियाणा में अपने पाइपलाइन नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। खासतौर पर रेवाड़ी गैस एरिया में पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेज गति से चल रहा है, जिससे आने वाले समय में और अधिक उपभोक्ताओं को PNG सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

दोनो गेंसो में क्या अंतर: CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) में मुख्य अंतर यह है कि CNG मुख्य रूप से मीथेन है और वाहनों में उपयोग होती है, जबकि LPG प्रोपेन/ब्यूटैन का मिश्रण है और घरेलू खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होती है। CNG हवा से हल्की और सुरक्षित है, जबकि LPG हवा से भारी होती है और लिक्विड के रूप में स्टोर की जाती है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now