दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोल होगा शिफ्ट, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

On: March 31, 2026 12:17 PM
Follow Us:

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगने वाले जाम से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय और National Highways Authority of India ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए मंजूरी पत्र जारी कर दिया है।

पचगांव में होगा टोल शिफ्ट

योजना के तहत खेड़कीदौला टोल को पचगांव में शिफ्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले छह महीनों में इस पर काम शुरू हो जाएगा। टोल हटने से गुरुग्राम से मानेसर के बीच लगने वाले जाम में काफी कमी आने की उम्मीद है।

लंबे समय से बन रहा था मुद्दा

खेड़कीदौला टोल को हटाने की मांग पिछले कई वर्षों से उठ रही थी। यह मुद्दा 2023 के पार्षद चुनाव और विधानसभा चुनावों में भी प्रमुखता से छाया रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 2014 में जब उन्होंने यहां फ्लैट खरीदे थे, तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि टोल प्लाजा उनके घरों के पास होगा।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

टोल प्लाजा के कारण इस क्षेत्र में अक्सर लंबा जाम लगता है। खासकर सेक्टर-77 से 99 तक की रेजिडेंशियल सोसाइटीज के लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार 10-15 मिनट का सफर तय करने में घंटों लग जाते हैं। टोल शिफ्ट होने के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

इंफ्रास्ट्रक्चर में भी होगा सुधार

टोल शिफ्टिंग के साथ ही आसपास के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जाएगा। NH-48 को जोड़ने के लिए 28 एकड़ में सर्विस रोड बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को करीब दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सोसाइटीज को होगा सीधा फायदा

टोल के आगे तेजी से विकसित हो रही नई रेजिडेंशियल कॉलोनियों और सोसाइटीज को इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। टोल हटने के बाद शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की संख्या संतुलित होगी और ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now