Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, अप्रैल में फरवरी जैसी ठंड का एहसास

On: April 9, 2026 3:05 PM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश और ओलावृष्टि ने अप्रैल की तेज गर्मी पर अचानक ब्रेक लगा दिया है। पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और लोगों को फरवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं रातें भी सामान्य से अधिक ठंडी हो गई हैं।

India Meteorological Department के अनुसार, 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 8.1°C तक नीचे दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी औसतन 3.3°C कम रहा। आमतौर पर इस समय अधिकतम तापमान 33–34°C के आसपास रहता है, लेकिन यह गिरकर 25–26°C तक पहुंच गया, जिससे मौसम में ठंडक काफी बढ़ गई।

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंडक बढ़ी है, लेकिन इसका असर खेती पर भी पड़ा है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है, वहीं मंडियों में खुले में रखा गेहूं भी बारिश से प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा। आज से आसमान साफ रहने की संभावना है, हालांकि ठंडक कुछ समय तक बनी रह सकती है। 10 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और इसके बाद गर्मी फिर से बढ़ने लगेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कांवड़ यात्रा पर हरियाणा रोडवेज का बड़ा ऐलान, हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिए समय और किराया

कम बजट में चाहिए फरीदाबाद में घर, तो सेक्टर-75 बन सकता है बेहतरीन विकल्प.. जानिए 1BHK, 2BHK और 3BHK की कीमत

खेतों में अंधेरा और सूखते धान.. फरीदाबाद के किसानों ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, कहा- बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो..

UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

हरियाणा में IDFC बैंक में 657 करोड़ के घोटाले में CBI ने चंडीगढ़ और लुधियाना में मारे छापे

प्यार हमारा अमर रहेगा…सोनीपत में ट्रेन के आगे कूदे युवक और शादीशुदा पड़ोसन महिला, मौत