बिगड़े मौसम के तेवरों ने किसानों की बढ़ाई परेशानी

On: April 18, 2026 11:32 AM
Follow Us:

The erratic nature of the weather has increased the troubles of farmers.
खुले आसमान के नीचे गेहूं के बैग।

  • तेज हवा के साथ उड़ी धूल, आकाश में छाए रहे बादल, बूंदाबांदी के साथ बारिश
  • खेत खलिहान से लेकर मंडियों तक फैली हुई गेहंू फसल

Jind News (मेरा हरियाणा नेटवर्क)जींद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार दोपहर बाद अचानक से मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति छह कलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि हवा में नमी की मात्रा 18 प्रतिशत दर्ज की गई।पिछले कुछ दिनों से तापमान में इजाफा हो रहा था।

बदले मौसम ने किसानों को परेशानी में डाल दिया

शुक्रवार को दिन का आगाज साफ मौसम के साथ हुआ। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और धूल भरी हवा चलने लगी। उस दौरान हवा की गति 28 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा पहुंची। जिसके साथ आकाश में बादल छा गए। बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसने धूल भरी हवा से राहत दी। जिससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। बदले मौसम ने किसानों को परेशान में डाल दिया। धूल भरी हवा चली तो आकाश में गहरे बादल छाने के साथ बंूदाबांदी भी हुई। जिससे गेहूं कटाई, कढ़ाई तथा तूड़ी का कार्य बाधित हो गया।

पश्चिमी सक्रियता से मौसम में बदलाव आया

जबकि खेत खलिहान से मंडियों तक गेहूं फैला हुआ है। मंडियों के साथ परचेज सेंटरों में गेहंू खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। अगर ऐसे हालात में बारिश होती है तो लाखों क्विंटल गेहूं भीग जाएगा। मौसम बिगडऩे से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी गई। गेहंू कटाई तथा कढ़ाई का कार्य अंतिम चरण में चला हुआ है। मंडियों तथा परचेज सेंटरों मेें खूब गेहूं फसल की आवक हो रही है। जोकि उठान कम होने के कारण खुले असमान तले पड़ा हुआ है। किसान गेहूं कढाई के साथ तूड़ी भी बना रहे है।

मौसम के करवट लेने से गेहंू कढ़ाई तथा तूड़ी बनाने का कार्य बाधित हो गया है। मौसम के बिगड़े तेवरों ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। गांव पांडू पिंडारा मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। अगले दो दिन तक मौसम में उतार-चढाव बना रहेगा। किसान मौसम को ध्यान में रख कर कृषि अपना कार्य करें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

परिक्रमा से पूरी होगी हर मुराद…फरीदाबाद का ये मंदिर 5 हजार साल पुराना, जानिए लोकेशन

हिमाचल नंबर की बोलेरो पर लिखा था ‘किडनैपिंग कार…नो फेस-नो केस’, पुलिस ने उतारी हेकड़ी, IPS पंकज नैन बोले-सड़क पर दादागिरी नहीं चलेगी

गुरुग्राम हिट एंड रन केस को जातीय रंग देने पर भड़की पीड़िता सिया, आरोप कल्याण बैंसला को 14 दिन के लिए जेल भेजा

सोनीपत में 6 माह के पोते पर पिटबुल अटैक पर दादी बोली-कुत्ते का मालिक खर्चा देने से कर रहा इंकार

‘2 लाख भेज दे चुपचाप, फिर गोली लगेगी.”, रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को धमकी भरे मैसेज

‘कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी’, हरियाणी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल बाल बचे