Haryana News: भिवानी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक पार करते BSF ASI की ट्रेन से कटकर मौत

On: April 30, 2026 2:03 PM
Follow Us:

Haryana News: भिवानी के मानेहरु रेलवे स्टेशन के पास एक भयंकर हादसा हो गया है। यहां ट्रेन के चपेट में आने से महेंद्रगढ़ के रहने वाले एक बीएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर जीआरपी की टीम पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ली है और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवा दिया गया है।

मृतक BSF में ASI के पद पर तैनात थे। पटरी पार करते समय वह ट्रेन के चपेट में आ गए। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ के सोंढी सतनाली के रहने वाले के रूप में हुई है।मृतक 38 वर्षीय जयसिंह है।

4-5 दिन पहले आए थे छुट्टी (Haryana News)

मृतक के पिता गजराज सिंह और नमक कृष्ण सिंह ने बताया कि जय सिंह बीएसएफ में बतौर एएसआई के पद पर तैनात थे। वह दो बच्चों के पिता है। उनकी एक 8 साल की बेटी है और 3 साल का बेटा है। चार दिन पहले में छुट्टी पर आए थे। और फिलहाल भिवानी के कुंड रोड स्थित सूर्य नगर में रहते थे। बुधवार को पटरी पर करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए।

जीआरपी पुलिस चौकी ने जांच करके स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक में 925 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी, ये है एक्शन प्लान

हरियाणा में ऑनलाइन टेंडरों को लेकर बढ़ी सख्ती, अब हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, बड़े टेंडर वेबसाइट पर करने होंगे अपलोड