Haryana crime: रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई, कुंड चौकी इंचार्ज व ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

On: May 1, 2026 10:12 AM
Follow Us:

 

Haryana crime: रेवाड़ी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रेवाड़ी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंड चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार और एक एएसआई को ₹7000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

नांधा गांव निवासी श्रवण कुमार की मोटरसाइकिल एक मुकदमे के तहत पुलिस द्वारा इंपाउंड की गई थी। अदालत से मोटरसाइकिल की सुपुर्दगी के आदेश जारी होने के बावजूद वाहन छोड़ने के बदले कुंड चौकी इंचार्ज योगेश कुमार और एएसआई ने श्रवण कुमार से ₹7000 की रिश्वत की मांग की।

 

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता श्रवण कुमार के पास रिश्वत मांगने की फोन रिकॉर्डिंग भी मौजूद थी। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एंटी(acb) करप्शन ब्यूरो को दी।

 

योजना के तहत बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे श्रवण कुमार रिश्वत की राशि लेकर चौकी पहुंचा। जैसे ही एएसआई ने ₹7000 की रकम ली, पहले से तैनात एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

ACB की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है और आमजन में इससे सकारात्मक संदेश गया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं में 95% या ज्यादा अंक वालों को मिलेगी मेरिट में जगह, मिलेगा वजीफा

Haryana News: चरखी दादरी गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद आरोपी ‘रोहित उर्फ कातिया’ गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले हलचल, अनिल विज ने दिया बड़ा अपडेट

Haryana News: ‘सुरक्षित आहार’ अभियान से स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, आयुष ढांचे को मिलेगा और विस्तार

Haryana News: हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले