School Holidays: राष्ट्रीय राजधानी Delhi में स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Directorate of Education Delhi ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश और विशेष रिमेडियल क्लासेस को लेकर नया सर्कुलर जारी कर दिया है।
जारी निर्देशों के अनुसार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई 2026 से 30 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। हालांकि इस दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष रिमेडियल क्लासेस आयोजित की जाएंगी। ये कक्षाएं 11 मई से 23 मई तक संचालित होंगी।
शिक्षा निदेशालय के मुताबिक रिमेडियल क्लासेस का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई को मजबूत करना, कमजोर विषयों में सुधार करना और बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाना है। विभाग का मानना है कि इन अतिरिक्त कक्षाओं से विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
इन विशेष कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं शिक्षकों को सुबह 7:20 बजे से 11 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना होगा। प्रत्येक पीरियड एक घंटे का रहेगा ताकि छात्रों को विषयों की गहराई से तैयारी करवाई जा सके। School Holidays
Directorate of Education Delhi ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए विज्ञान और गणित विषयों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि स्कूल प्रमुख आवश्यकता के अनुसार अन्य विषयों की अतिरिक्त कक्षाएं भी आयोजित कर सकेंगे। वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विषयों का चयन उनकी शैक्षणिक जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
रिमेडियल क्लासेस में शामिल होने वाले छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रों को इन कक्षाओं में शामिल करने से पहले अभिभावकों की सहमति लेना जरूरी होगा। School Holidays
छात्रों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए समर वेकेशन के दौरान स्कूल लाइब्रेरी भी खुली रखी जाएगी ताकि विद्यार्थी अतिरिक्त अध्ययन कर सकें। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को पहले से टाइमटेबल तैयार करने और साफ पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। School Holidays
जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रशासन गेस्ट और कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स की सेवाएं भी ले सकेगा। वहीं समर वेकेशन के दौरान ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार अर्जित अवकाश देने की बात भी कही गई है।













