Vinesh Phogat: विनेश फोगाट पर WFI ने लगाया बैन, घरेलू प्रतियोगिताओं में नहीं ले सकेंगी हिस्सा

On: May 9, 2026 4:33 PM
Follow Us:

Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट को 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। महासंघ ने शनिवार को उन्हें नोटिस जारी करते हुए नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

WFI के मुताबिक, विनेश फोगाट ने संन्यास से वापसी के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। महासंघ का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी को वापसी से पहले छह महीने पूर्व सूचना देनी होती है, जबकि विनेश ने ऐसा नहीं किया। साथ ही WFI ने उनके व्यवहार को भारतीय कुश्ती की छवि के लिए नुकसानदायक बताया है।

पेरिस ओलिंपिक के बाद लिया था संन्यास

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में आयोजित Paris 2024 समर ओलंपिक्स के दौरान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले ओवरवेट पाए जाने पर डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की थी। हालांकि बाद में उन्होंने वापसी का फैसला किया।

डोप टेस्ट मामले में भी जारी हुआ था नोटिस

इस मामले से पहले इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने भी 4 मई को विनेश फोगाट को नोटिस जारी किया था। एजेंसी के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में निर्धारित डोप टेस्ट प्रक्रिया के दौरान वह उपलब्ध नहीं थीं। इसे डोपिंग नियमों के तहत उल्लंघन माना गया है।

बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए थे आरोप

वहीं पिछले सप्ताह विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा कि वह उन छह महिला पहलवानों में शामिल हैं जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में हिस्सा लेना उनके लिए मानसिक रूप से कठिन होगा, क्योंकि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now