Gold Silver Price: देश में सोना और चांदी हुए महंगे, जानें कितने बढ़ गए रेट

On: May 10, 2026 12:50 PM
Follow Us:

Gold Silver Price: देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वीकली बेसिस पर 24 कैरेट गोल्ड के दाम में करीब 1640 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1500 रुपये महंगा हुआ है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.52 लाख रुपये के पार

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

हालांकि, शुक्रवार 8 मई को दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी और भाव 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूत हुआ सोना

ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, डॉलर की चाल और भू-राजनीतिक तनाव सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में गोल्ड रेट

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

वहीं चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। यहां 22 कैरेट सोना 1,41,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

पुणे और बेंगलुरु में भी बढ़े दाम

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,39,8001,52,500
मुंबई1,39,6501,52,350
अहमदाबाद1,39,7001,52,400
चेन्नई1,41,5001,54,370
कोलकाता1,39,6501,52,350
हैदराबाद1,39,6501,52,350
जयपुर1,39,8001,52,500
भोपाल1,39,7001,52,400
लखनऊ1,39,8001,52,500
चंडीगढ़1,39,8001,52,500

चांदी भी एक हफ्ते में 10 हजार रुपये महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। वीकली बेसिस पर चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।

10 मई की सुबह चांदी का भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार 8 मई को दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 200 रुपये गिरकर 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी।

जनवरी में 4 लाख रुपये पार कर चुकी है चांदी

इस साल जनवरी में देश में चांदी की कीमतें 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now