Haryana: हरियाणा में मानसून से पहले सख्त हुई सरकार, 15 जून तक पूरे होंगे सभी बाढ़ नियंत्रण कार्य

On: May 11, 2026 1:02 AM
Follow Us:

Haryana News: मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारियों को लेकर हरियाणा सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मंत्री श्रुति चौधरी ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि नालों की सफाई, नदियों से गाद निकालने और जल निकासी से जुड़े सभी लंबित कार्य 15 जून तक हर हाल में पूरे किए जाएं।

मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यों में देरी या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित मुख्य अभियंताओं और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

57वीं एचएसडीआर एवं एफसीबी बैठक में बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों से बचने के लिए सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है, उन्हें युद्ध स्तर पर तत्काल शुरू कराया जाए। साथ ही पंप और पाइप खरीद प्रक्रिया भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि बारिश के दौरान आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now