Haryana: हरियाणा में इस दिन जारी होगा 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट, तैयारियां हुई पूरी

On: May 11, 2026 3:03 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड प्रशासन की ओर से अंकन प्रक्रिया, यूएमसी (अनुचित साधन मामलों) की सुनवाई और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में दोनों कक्षाओं का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, वेबसाइट पर अधिक लोड से बचने के लिए बारहवीं कक्षा का परिणाम पहले जारी किया जाएगा, जबकि दसवीं कक्षा का परिणाम उसके एक दिन बाद घोषित किया जाएगा।

बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होगा।

5.66 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च तक तथा बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 अप्रैल तक आयोजित करवाई थीं।

प्रदेशभर के 1431 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,66,411 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 2,96,593 छात्र, 2,69,818 छात्राएं शामिल रहीं।

बोर्ड प्रशासन के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी और अब परिणाम घोषित करने की अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वेबसाइट पर रहेगा विशेष इंतजाम

बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि हर वर्ष रिजल्ट जारी होने के दौरान वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है। इसी कारण इस बार 12वीं और 10वीं के परिणाम अलग-अलग दिन जारी करने का निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने में परेशानी न हो।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Durga Puja : दुर्गा पूजा में मां को विदाई देने से पहले क्यों खेला जाता है सिंदूर, पुरुष क्यों नहीं लेते हिस्सा? जानिए

Health Tips : घबराहट से लेकर ब्लोटिंग तक…मेनोपॉज के दौरान क्यों बढ़ जाती हैं ये दिक्कतें? अंबाला की डॉक्टर से जानें बचाव

महिलाओं में ओवरी कैंसर की शुरुआत में पहचान करना क्यों होता है मुश्किल? पेट फूलने को गैस न समझें और डॉक्टर से मिलें, एक्सपर्ट ने बताया

रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्रीः बाहर से बंद, अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस की रेड में 2 करोड़ रुपये के पटाखे जब्त

Dussehra School Holiday 2026: 20 या 21 अक्टूबर, स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? इन 3 तरीकों से चेक करें हॉलिडे का स्टेटस

‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार