हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 14 मई 2026 को जारी करेगा। इसकी पुष्टि बोर्ड चेयरमैन ने बातचीत के दौरान की है।
उन्होंने बताया कि बोर्ड का पूरा स्टाफ रिजल्ट तैयार करने में जुटा हुआ है और तय समय पर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 2 लाख 78 हजार 334 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
पहले जारी किया गया 12वीं का रिजल्ट
बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 12वीं कक्षा का परिणाम पहले जारी करने का मुख्य कारण छात्रों का भविष्य और एडमिशन प्रक्रिया है। 12वीं के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना होता है, इसलिए पहले उनका रिजल्ट जारी किया गया। इसके बाद अब 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा।
पिछले साल कैसा रहा था 10वीं का रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड ने पिछले साल 17 मई 2025 को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया था। उस दौरान:
- नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत: 92.49%
- स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत: 73.08%
छात्राओं ने मारी थी बाजी
- छात्राओं का पास प्रतिशत: 94.06%
- छात्रों का पास प्रतिशत: 91.07%
स्कूलों का प्रदर्शन
- प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट: 96.28%
- सरकारी स्कूलों का रिजल्ट: 89.30%
ग्रामीण-शहरी आंकड़े
- ग्रामीण क्षेत्र का पास प्रतिशत: 92.35%
- शहरी क्षेत्र का पास प्रतिशत: 92.83%
12वीं का रिजल्ट रहा 84.67%
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12 मई को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया था। इस बार कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा।
- कुल परीक्षार्थी: 2,42,856
- पास विद्यार्थी: 2,05,618
- फेल विद्यार्थी: 10,498
इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 87.97%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 81.45%
स्टेट टॉपर्स की सूची में पहले तीन स्थानों पर चार छात्राओं ने कब्जा जमाया।













