Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

On: May 17, 2026 3:20 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बलदेव नगर चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपित एसआई पहले भी विभागीय जांच का सामना कर चुका है और दो बार लाइन हाजिर किया जा चुका था।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी थी सूचना

कबीर नगर निवासी अतुल कश्यप ने एसीबी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में जांच में शामिल करवाने और अदालत से बेल रद्द न करवाने के बदले एसआई राकेश कुमार ने 13 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत में कहा गया कि आरोपित पहले ही पांच हजार रुपये ले चुका था, जबकि शेष आठ हजार रुपये 15 मई को बुलाकर मांगे गए थे। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से जुड़ी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी एसीबी को सौंपी थी।

जांच के बाद गठित की गई रेडिंग टीम

मामले की प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी ने रेडिंग पार्टी का गठन किया। निरीक्षक संदीप के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात आरोपित एसआई को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ थाना बलदेव नगर में 16 जून 2025 को मारपीट का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी जांच को लेकर रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

राखी पर बहनें क्यों खरीद रहीं टोकरी? फरीदाबाद में दो-दो हजार का एक पीस, इस गिफ्ट का जवाब नहीं

कुरुक्षेत्र के 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस वालों पर लगे धक्का देने के आरोप, परिवार ने किया हंगामा

हरियाणाः शराब पीकर पुलिसवाले गाड़ी चला रहे थे डायल 112 की गाड़ी, घर को मारी टक्कर और फिर भागने लगे, सीवन थाने में शिकायत दर्ज

गुरुग्राम में बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना, पुलिस ने वाहन किया जब्त

गुरुग्राम को दरिया बनने से रोकने का क्या है उपाय? केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया प्लान, बोले-जलभराव के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: झारखंड में बना नया लो-प्रेशर! IMD की चेतावनी- यूपी, बिहार समेत 23 राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम