Last Updated:
Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित आगरा नहर में दो लाशों के मिलने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दोनों शवों की पहचान आकाश और रजनी के रूप में हुई है, जो दोनों एक ही जिम में वर्कआउट करते थे. रजनी अपने घर से आकाश से मिलने जाने की बात कहकर निकली थी.
आगरा नहर में मिली दो लाश.
फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद स्थित आगरा नहर में कूदने वाले महिला और युवक की लाश बरामद हुई, जिनकी पहचान रजनी और आकाश के रूप में हुई है. जब एसडीआरएफ ने शव नहर से निकाला तो दोनों के हाथ एक-दूसरे से केबल के जरिए बंधे हुए थे. बताया जा रहा है कि आकाश ने पहले रजनी को हथौड़ा मारकर घायल कर दिया और फिर अपना और उसका हाथ डाटा केबल से बांधकर नहर में छलांग लगा दी.
आकाश और रजनी एक ही जिम में करते थे वर्कआउट
वहीं पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति की शिकायत के आधार पर युवकयानी कि आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. महिला यानी कि रजनी फरीदाबाद के सेक्टर-31 की रहने वाली थी. वह मेकओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी. जबकि आकाश एतमादपुर गांव में रहता था और द्रोणाचार्य जिम में वर्कआउट करने जाता था. जहां रजनी भी जाती थी. मृतक के पति शिवम में बताया कि रजनी और आकाश की मुलाकात उसी जिम में हुई थी.
रजनी को परेशान करता था आकाश
शिवम ने आरोप लगाया कि जिम में आकाश रोज रजनी को परेशान करता था. रजनी ने यह बात उसे बताई भी थी. इसके बाद जब उसने आकाश से बात की तो उसने माफी मांग ली थी. लेकिन फिर वह उसे परेशान करने लगा. शनिवार को रजनी ने शिवम को बताया कि वह आकाश से बात करने जा रही है और कार लेकर निकल गई.
कार के अंदर हथौड़े से मारा फिर लगा ली छलांग
मीडिया रिपोर्ट्स में चश्मदीदों ने बताया कि रजनी कार चला रही थी और उसकी बगल वाली सीट पर आकाश बैठा था. इस दौरान आकाश ने रजनी पर हथौड़े से कई बार हमला किया. इस दौरान जब रजनी जान बचाने के लिए कार से बाहर निकली तो आकाश ने उसे पकड़ लिया और उसका और अपना हाथ डेटा केबल से बांधकर नहर में छलांग लगा दी. आकाश जब रजनी पर हथौड़े से कार के अंदर हमला कर रहा था, तब दो युवकों ने देख लिया और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सूचना दी. पुलिस ने कार से खून से सना हथौड़ा और महिला के बाल बरामद किए हैं.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें












