यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे, गोरखपुर से पानीपत सिर्फ 8 घंटे में, 22 जिलों से होकर गुजरेगा

On: July 16, 2026 7:58 AM
Follow Us:

Last Updated:

Gorakhpur-Panipat Expressway: गोरखपुर से पानीपत एक्सप्रेसवे बनने वाला है. यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे से भी लंबा होगा. इसकी लंबाई करीब 750 किलोमीटर होगी. एनएचआई ने इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया है.

यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे, गोरखपुर से पानीपत सिर्फ 8 घंटे मेंZoom

गोरखपुर से पानीपत तक 750 किलोमीटर का लंबा एक्सप्रेसवे बनेगा.

लखनऊः उत्तर प्रदेश इस वक्त सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है, जिसमें अब एक और नया एक्सप्रेसवे जुड़ने वाला है. यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे से भी लंबा होगा, जिसका नाम होगा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे. इस एक्सप्रेसवे से यूपी और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. साथ ही पूर्वी यूपी के जिलों को दिल्ली-एनसीआर के भी करीब लेकर आएगा.

22 जिलों से होकर गुजरेगा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे
गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे 22 जिलों से होकर गुजरेगा. जहां अभी गोरखपुर से दिल्ली या हरियाणा जाने में 12 से 14 घंटा लगता है. वहीं इस नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से महज 7-8 घंटा लगेगा. गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे की लंबाई 750 किलोमीटर होगी. वहीं एनएचआई ने इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में यूपी के 133 गांव की जमीन प्रभावित होगी.

इन-इन जिलों से निकलेगा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे
गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे सिद्धार्थनगर के बांसी से यूपी में प्रवेश करेगा. इसके बाद यह संतकबीरनगर के मेहदावल, गोरखपुर सदर और कैपियरगंज होते हुए कुशीनगर के हाटा क्षेत्र से आगे बढ़ेगा. इसके बाद यह बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होते हुए अयोध्या-लखनऊ और शाहजहांपुर तक जाएगा. इसके बाद यह एक्सप्रेसवे बदायूं, मुरादाबाद, मेरठ होते हुए शामली तक जाएगा, फिर इसे पानीपत तक बढ़ाने की प्लानिंग है.

35000 करोड़ से ज्यादा का प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट एनएचआई द्वारा प्रस्तावित एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह 6-लेन का एक्सप्रेसवे होगा, जिसे भविष्य में 8 लेन तक चौड़ा किया जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से यूपी और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. माल ढुलाई आसान होगी और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के सोनीपत में नंदिनी’ गाय की 13वीं, मालिक ने दी इंसानों जैसी विदाई, 11 गांवों को भोज और पंसदीदा 6 क्विंटल रसगुल्ले परोसे

जिम, हथौड़ा, कार, केबल… कैसे शुरू हुई आकाश-रजनी की कहानी, जिनकी नहर में मिली लाश

पंचकूला में 1.25 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ 2 सप्लायर गिरफ्तार, हिमाचल और ट्राईसिटी में करते थे सप्लाई

Vijay Vardhan UPSC Success Story: 35 बार फेल होने पर भी नहीं मानी हार, यूपीएससी परीक्षा पास कर IPS से IAS बने विजय वर्धन

बहादुरगढ़ में फ्लैट में 2 बच्चों की हत्या के बाद पिता ने खुद की भी ली जान, पत्नी और उसके दोस्त पर एफआईआर दर्ज

‘ग्राहक ही नहीं आ रहे’, क्यों सूनी पड़ी अंबाला की कपड़ा मार्केट? नहीं बचती थी पैर रखने की जगह