gangster lokesh urf soorya| राजस्थान पुलिस का वांटेड दिल्ली पुलिस ने दबोचा, कौन है 20 हजार का इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या?

On: July 17, 2026 2:19 AM
Follow Us:

होमताजा खबरDelhi

राजस्थान पुलिस का वांटेड दिल्ली पुलिस ने दबोचा, कौन है 20 हजार का इनामी सूर्या

Last Updated:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 हजार के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया. वह मंजीत महाल गैंग का सदस्य है और उस पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. सूर्या राजस्‍थान पुल‍िस का इनामी बदमाश है.

राजस्थान पुलिस का वांटेड दिल्ली पुलिस ने दबोचा, कौन है 20 हजार का इनामी सूर्याZoom

द‍िल्‍ली पुल‍िस की स्‍पेशल सेल ने गुरुग्राम से महाल गैंग के गैंगस्‍टर लोकेश उर्फ सूर्या को पकड़ा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gangster Lokesh alias Surya: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (एसडब्ल्यूआर) ने राजस्थान पुलिस के वांटेड गैंगस्टर को धर दबोचा है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंजीत महाल गैंग के कथित सदस्य और 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक लोडेड रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, लोकेश उर्फ सूर्या लंबे समय से फरार चल रहा था और राजस्थान पुलिस का वांटेड था. राजस्थान पुलिस ने ही 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर कहा था कि जो भी उसे गिरफ्तार करेगा, उसे इनाम दिया जाएगा.

कौन है सूर्या और क्या हैं मामले

लोकेश उर्फ सूर्या गैंगस्टर मंजीत महाल गैंग का शार्प शूटर है. मंजीत से पहले वह गैंगस्टर प्रदीप सोलंकी के संपर्क में आया और फिर महाल गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया. कई हत्याओं और रंगदारी के मामले में राजस्थान पुलिस ने इस पर इनाम रखा हुआ था. इसका हरियाणा में भी आतंक था और इससे पहले वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी बंद रह चुका है.

सूर्या के खिलाफ एक-दो नहीं बल्कि हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, जबरन-वसूली और डकैती जैसे 20 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

स्पेशल सेल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि सेल को सूचना मिली थी कि आरोपी गुरुग्राम में आने वाला है. इसके बाद इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह की टीम ने एसीपी पूरन चंद पंत की निगरानी में 11-12 जुलाई की रात सेक्टर-29, गुरुग्राम में जाल बिछाया. रविवार सुबह करीब 7 बजे सेक्टर-29 मार्केट से आरोपी को दबोच लिया गया.

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसकी टोयोटा ग्लैंजा कार से एक लोडेड रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

इस मामले में स्पेशल सेल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत नया केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now