आधी रात गुरुग्राम में एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसवालों को भी लगी गोली

On: July 17, 2026 4:21 AM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Encounter : दीपक नांदल गैंग के साथ मुठभेड़ में 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई. बदमाशों की गोली लगने से एक एएसआई समेत 3 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने 4 शूटरों के मारे जाने और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शूटर एक प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती वसूलने के इरादे से पहुंचे थे. पुलिस का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीमों को एक संदिग्ध स्कॉर्पियो में कुछ हथियार बंद अपराधियों के होने की सूचना मिली. क्राइम ब्रांच की टीमें जब सुशांत लोक एरिया में पहुंची तो अपराधियों की ओर से एक व्यवसायी के घर पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग की जा रही थी.

आधी रात गुरुग्राम में एनकाउंटर, 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसवालों को भी लगी गोलीZoom

घटनास्थल से मिले बदमाशों के हथियार.

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात पुलिस और गैंगस्टरों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. सुशांत लोक ए-ब्लॉक में अपराध शाखा की टीमों ने दीपक नांदल गैंग के 5 शूटरों को घेर लिया. जवाबी फायरिंग में 4 शूटर ढेर, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हुआ. मुठभेड़ के दौरान 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई. बदमाशों की गोली लगने से एक एएसआई समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए. सभी का मेदांता अस्पताल में इलाज जारी. गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज ने 4 शूटरों के मारे जाने और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है. पूरे इलाके को सील कर पुलिस और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी है.

कैसे पहुंची पुलिस?

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीमों को पुलिस कंट्रोल रूप से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियार बंद अपराधियों के होने की सूचना मिली. क्राइम ब्रांच की टीमें जब सुशांत लोक एरिया में पहुंची तो अपराधियों की ओर से एक व्यवसायी के घर पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग करनी शुरू कर दी गई थी. इस व्यवसायी को विदेश में बैठे एक इनामी गैंगस्टर से फिरौती के लिए लगातार संदेश आ रहे थे. क्राइम ब्रांच की ओर से अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई लेकिन उनकी ओर से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी गई और भागने की कोशिश की गई. पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षा और अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें सभी 5 शूटर को गोली लगी. सभी को जब एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने 4 अपराधियों को मृत घोषित कर दिया और एक का उपचार अस्पताल में जारी है.

खंगाला जा रहा आपराधिक रिकॉर्ड
इस मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के 3 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं. तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया है. उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के DCP क्राइम और DCP ईस्ट श्री मौके पर पहुंच गए. सीन-ऑफ-क्राइम, एफएसएल और अन्य संबंधित पुलिस टीमें घटनास्थल का वैज्ञानिक व तकनीकी निरीक्षण करके आवश्यक साक्ष्य जुटा रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है. मृत और घायल अपराधियों की पहचान, उनके आपराधिक रिकॉर्ड, बरामद हथियारों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जांच के बाद साझा की जाएगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now