फरीदाबाद के केएल मेहता कॉलेज की इस दिन आएगी मेरिट लिस्ट, नाम नहीं आया तो भी होगा एडमिशन, लेकिन कैसे?

On: July 17, 2026 6:37 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News : फरीदाबाद केएल मेहता दयानंद कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए समेत कई कोर्स हैं. यहां पहली मेरिट लिस्ट 22 जुलाई को आएगी. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मीनू दुआ लोकल 18 से बताती हैं कि अगर कोई छात्र आवेदन करने से रह गया है तो आगे ओपन काउंसलिंग के दौरान फिर से फॉर्म भरकर एडमिशन पा सकता है. दूर से आने वाली छात्राओं के लिए सरकारी बस की फ्री सुविधा उपलब्ध है. अगर किसी छात्र ने सीयूईटी परीक्षा नहीं दी है, लेकिन कॉलेज में एडमिशन लेना चाहता है तो वह आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकता है. यदि किसी कारण से आवेदन नहीं हो पाया है तो 5 अगस्त को ओपन काउंसलिंग के दौरान फॉर्म भरने का मौका मिलेगा. अगर पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आता तो दूसरी मेरिट लिस्ट में मौका मिल सकता है.

फरीदाबाद. 12वीं के बाद हर छात्र के मन में यही सवाल होता है कि आखिर किस कोर्स में एडमिशन लिया जाए ताकि आगे चलकर अच्छी नौकरी और बेहतर भविष्य मिल सके. कॉलेजों में दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होता है. ऐसे में जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, अब उन्हें पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार है. इसी बीच छात्र-छात्राएं यह भी जानना चाहते हैं कि जिस कॉलेज में वह एडमिशन लेने जा रहे हैं, वहां पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट और सुरक्षा जैसी सुविधाएं कैसी हैं. फरीदाबाद केएल मेहता दयानंद कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मीनू दुआ लोकल 18 से बताती हैं कि कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए समेत कई ग्रेजुएशन कोर्स उपलब्ध हैं. पहली मेरिट लिस्ट 22 जुलाई को जारी होगी. जिन छात्रों ने पहले ही फॉर्म भर दिया है, उन्हें मेरिट लिस्ट का इंतजार करना होगा.

कॉलेज ही बनवाता पास

डॉ. मीनू दुआ बताती हैं कि अगर कोई छात्र आवेदन करने से रह गया है तो आगे ओपन काउंसलिंग के दौरान फिर से फॉर्म भरकर एडमिशन का मौका मिलेगा. हमारे कॉलेज में फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल और होडल तक से छात्राएं पढ़ने आती हैं. दूर से आने वाली छात्राओं के लिए सरकारी बस की फ्री सुविधा उपलब्ध है. कॉलेज की तरफ से उनका बस पास बनवा दिया जाता है, जिससे उन्हें आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होती. कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाता है.

कैसी मिलेगी नौकरी

प्रिंसिपल डॉ. मीनू दुआ के मुताबिक, कॉलेज में पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्राओं को प्लेसमेंट की सुविधा भी दी जाती है. चाहे छात्रा साइंस की हो, बीकॉम की हो या बीए की, सभी के लिए जॉब के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं. कॉलेज में समय-समय पर जॉब फेयर लगाए जाते हैं, जिनमें अलग-अलग कंपनियां आकर छात्राओं का चयन करती हैं. पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कई छात्राओं को कॉलेज और स्कूलों में भी अच्छे पैकेज पर नौकरी मिल जाती है. हमारे कॉलेज की कई छात्राएं आज लेक्चरर के पद पर काम कर रही हैं. साइंस की छात्राएं बड़े-बड़े अस्पतालों में डाइटिशियन के पद पर नौकरी कर रही हैं. दिल्ली-एनसीआर की कई कंपनियों में भी छात्राओं को प्लेसमेंट मिलता है. हालांकि कुछ छात्राएं दूर की नौकरी के लिए परिवार की सहमति के बाद ही जाती हैं क्योंकि यह महिला कॉलेज है.

कैसे तैयार होती मेरिट

प्रिंसिपल डॉ. मीनू दुआ बताती हैं कि अगर किसी छात्र ने सीयूईटी परीक्षा नहीं दी है, लेकिन कॉलेज में एडमिशन लेना चाहता है और उसने आवेदन किया हुआ है तो वह आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकता है. यदि किसी कारण से आवेदन नहीं हो पाया है तो 5 अगस्त को ओपन काउंसलिंग के दौरान फॉर्म भरने का मौका मिलेगा. एडमिशन के समय छात्रों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फैमिली आईडी और सभी जरूरी मूल दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे. मेरिट लिस्ट पूरी तरह 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार होती है. अगर पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आता तो दूसरी मेरिट लिस्ट में मौका मिल सकता है. इसके बाद भी एडमिशन का अवसर ओपन काउंसलिंग में रहेगा. पिछले साल कॉलेज में करीब 1200 छात्राओं ने एडमिशन लिया था. हमारे यहां पढ़ाई के साथ सुरक्षा और बेहतर माहौल पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि अभिभावक अपनी बेटियों को बिना किसी चिंता के पढ़ने भेज सकें.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now