NEET एग्जाम में कम नंबर आने पर छात्रा ने सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, घर में अकेली थी दानविता

On: July 18, 2026 12:52 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में SRS रोयल हिल्स सोसाइटी में एक छात्रा ने 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. वह नीट परीक्षा में कम अंकों के कारण तनाव में थी. पुलिस जांच कर रही है. युवती आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी और उसके पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. बीते शाम को ही नीट का रिजल्ट घोषिक किया गया है.

NEET में कम नंबर आने पर छात्रा ने सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर दी जानZoom

फरीदाबाद जिले के भूपानी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-88 की एसआरएस रोयल हिल्स सोसाइटी में एक छात्रा ने 17वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया.

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद जिले के भूपानी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-88 की एसआरएस रोयल हिल्स सोसाइटी में एक छात्रा ने 17वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान करीब 20 वर्षीय दानविता के रूप में हुई है. वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-88 स्थित SRS रोयल हिल्स सोसाइटी के टॉवर A-1 305 में रहती थी. बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच उसने टॉवर A-2 की 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दानविता ने नीट की परीक्षा पास की थी, लेकिन उसे उम्मीद के अनुसार अंक नहीं मिले थे. इसी बात को लेकर वह पिछले काफी समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थी. परिजनों का कहना है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया.

घर में अकेली थी छात्रा

बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है और पिछले काफी समय से फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित SRS रोयल हिल्स सोसाइटी में रह रहा है. मृतका के पिता कटेश्वर जेसीबी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं. घटना के समय उसकी मां आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गई हुई थीं, जबकि छात्रा घर पर अकेली थी.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

नीट परीक्षा में कम अंक आने के कारण तनाव में थी

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भूपानी थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया. प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया है कि छात्रा नीट परीक्षा में कम अंक आने के कारण काफी समय से मानसिक तनाव में थी. फिलहाल पुलिस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हाइकोर्ट में हिंदी में होगी सुनवाई? CJI सूर्यकांत ने दिया जवाब, AI पर कही बड़ी बात – cji justice surya kant hindi language proceeding in high court

प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, कहा- घर में खाना खाना भी हुआ मुश्किल

खुद पहनी वर्दी, अब युवाओं को भी दिला रहे हैं देश सेवा का मौका..जानिए पूर्व सैनिक प्रवीण पुंडीर की कहानी जो तैयार करते हैं देश के रक्षक

राम-राम.. यो कोई साधारण धरती नहीं सै.. मुर्रा भैंस का दूध-दही, देसी बूरा और घेवर का स्‍वाद नहीं भूला : पीएम नरेंद्र मोदी

हरियाणाः करनाल में लड़की के चक्कर में हुई 14 साल के क्रिकेट खिलाड़ी की हत्या, प्रतीक हत्याकांड मे बड़े खुलासे, मुख्य आरोपी समेत 3 पकड़े

First Hydrogen Train Fare, Fare of hydrogen train, hydrogen train,