Last Updated:
Chandigarh PU Student Death: चंडीगढ़ में भारी बारिश के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा ज्योति की करंट लगने से मौत हो गई. छात्रों ने बिजली विभाग और वीसी दफ्तर का घेराव किया. छात्रा हॉस्टल से अपने विभाग की तरफ जा रही थी और इस बीच हादसे का शिकार हो गई. अब पीयू के छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की छात्रा की मौत हो गई.
चंडीगढ़. दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भारी बारिश के दौरान मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की छात्रा की मौत हो गई. मंगलवार सुबह पीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की स्टूडेंट ज्योति को हॉस्टल के पास जलभराव के बाद करंट लग गया और उसकी मौत हो गई. ज्योति हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली है और पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थी.
जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल नंबर 8 से होते हुए वह हॉस्टल नंबर 10 की तरफ जा रही थी, तभी फुटपाथ से जैसी निकली वहां पर उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और उसके बाद वहीं गिर गई. उसे 16 अस्पताल में लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी है. अब इस मुद्दे पर यूनिवर्सिटी में बवाल शुरू हो गया है. छात्रों ने बिजली विभाग के दफ्तर का जहां घेराव किया है, वहीं, वीसी दफ्तर का गेट तोड़ते हुए भी छात्र उनके दफ्तर में दाखिल हुए हैं.
बताया जा रहा है कि ज्योति मंगलवार को गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 से माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर जा रही थीं और हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाली सड़क के साथ बने कच्चे रास्ते से गुजर रही थीं. इसी दौरान उन्हें अचानक करंट लग गया.
छात्रों ने बिजली विभाग के दफ्तर का जहां घेराव किया है.
पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि करंट किस स्रोत से फैला और कहीं लापरवाही सामने आई. उधर, हादसे के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में बिजली विभाग की सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के रखरखाव को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. इसी वजह से छात्र गुस्साए हुए हैं औऱ वीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
उधर, वीसी रेणु विज छात्रों से बात करने बाहर आई हैं और वीसी ने कहा कि हमने कमेटी बनाई है और उसमें एक-दो छात्रों के प्रतिनिधि भी लिए जाएंगे. जो भी कमियां हैं, उनका पूरा किया जाएगा. पहले हम मामले को पूरी तरह समझ लें और उसके बाद जिम्मेदारी भी तय की जाएगी. कमेटी शाम तक रिपोर्ट देगी और सभी छात्र भी अपने-अपने पॉइंट्स रख दें और हम उन पर विचार करेंगे. लड़की के मामा ने कहा कि एक गरीब परिवार का बच्चा यहाँ तक पहुंचा था. लापरवाही की वजह से डेथ हुई. CBI जांच होनी चाहिए और इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी में कैसे हो सकता है. निष्पक्ष जांच हो. घरवालों का बुरा हाल है और पिता की तबीयत ठीक नहीं है. मामा ने बताया कि मां को बेटी की मौत के बारे में नहीं बताया गया है. जब तक हमें लिखित में कुछ नहीं देते हैं, तब तक हम डेड बॉडी नहीं लेगे
गौर रहे कि मंगलवार सुबह चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में भारी बारिश हुई. इस वजह से चंडीगढ़ शहर में इंडिस्ट्रियल एरिया समेत कई इलाकों जलभराव हो गया. शहर की सड़कें तालाबा सी नजर आईं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…
और पढ़ें









