हरियाणा के कैथल में दर्दनाक घटना, चलती कार में वीडियो बनाकर युवक ने दी जान, 2 महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार

On: July 29, 2026 5:55 PM
Follow Us:

Haryana news:  हरियाणा के कैथल जिले में 43 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उसने दो महिलाओं और दो पुरुषों को अपनी मौत को जिम्मेदार ठहराया।

तुरंत ही उसकी खोजबीन शुरु हुई। पता चला कि व्यक्ति का शव घर में पड़ा है। इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक की पत्नी ने दोनों महिलाओं पर पति से 7 लाख रुपए लेने और वापस मांगने पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पत्नी ने वो वीडियो भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें उसका पति कह रहा है ” मेरे मरने का कारण… एक तो कालू कुम्हार (कालो) और एक रानी नैन और एक सीमा। मेरे मरने का कारण हैं ये तीनों…। रानी नैन और कालू कुम्हार (कालो) – जडोला गांव और सीमा- वाइफ ऑफ कृष्ण। मेरे मरने का कारण ये हैं…। कालू कुम्हार से पैसे भी लेने हैं… इन्हें बख्शियो ना…।

फिलहाल, पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ ढांड थाना में केस दर्ज कर लिया है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटी है। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था।

सात लाख रुपए लेकर नहीं लौटाए: मृतक की पहचान

दिलबाग निवासी गांव ढांड के रूप में हुई है। उसकी पत्नी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति दिलबाग ड्राइवरी का काम करता था। उसका गांव के ही काला और कृष्ण नामक व्यक्ति के साथ पैसे का लेन देन था। उसके पति ने कुछ समय पहले काला को चार लाख रुपए और कृष्ण को तीन लाख रुपए दिए थे। दिए गए। समय पर आरोपियों ने उसके पति के पैसे वापस नहीं किए।

रेप जैसे अपराध में फंसाने की धमकी : जब उसका

पति बार-बार आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगने लगा, तो आरोपियों ने उसे धमकी दी कि उसको रेप जैसे महिलाओं से जुड़े संगीन अपराध में फंसा देंगे। बाद में आरोपियों ने क्योड़क निवासी महिला सीमा और रानी के साथ मिलकर उसके पति पर दबाव बनाया।

दोनों महिलाओं के दबाव में आकर सुसाइड किया

सुमन का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसके पति को कहा कि अगर पैसे मांगे तो उस पर केस दर्ज करवाएंगी। इससे उसका पति परेशान रहने लगा। इसी वजह से उसके पति ने सुसाइड कर लिया। दो महिलाओं सहित चार आरोपियों पर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जांच अधिकारी  Asi राजेश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के सिरसा में बागवानी को मिल रही नई उड़ा, MIDH योजना से किसानों को मिल रहा जबरदस्त लाभ

हरियाणा में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया नारनौल फायर स्टेशन का फायरमैन

Haryana News: वाराणसी से लौट रहे फरीदाबाद निवासी की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बच्चे के सामने बरसाईं गोलियां

हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया 24 वर्षीय युवक, मौके पर मौत

PSRLM भर्ती प्रक्रिया पर पंजाब-हरियाणा HC का बड़ा एक्शन, जांच के लिए बनाई जाएगी समिति

Haryana News: दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड पर लगाए कई संगीन आरोप, कहा- पेपर लीक के मामले में देश भर में हरियाणा अव्वल