Last Updated:
Faridabad ki local news : फरीदाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट हैं. कालिंदी कुंज से पलवल बॉर्डर तक 21 जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी. आगरा कैनाल मार्ग आम वाहनों के लिए बंद रहेगा और केवल कांवड़ियों को आने-जाने की अनुमति होगी. सड़क, सफाई, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. ट्रैफिक थाना प्रभारी अनोज कुमार ने लोकल 18 को बताया कि हर प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान दो शिफ्टों में तैनात रहेंगे. पुलिस और प्रशासन पूरे समय हालात पर नजर रखेंगे. प्रशासन ने संबंधित विभागों को कांवड़ मार्ग की सफाई कराने, टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करने और नीचे लटक रहे बिजली के तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं.
फरीदाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शिवभक्त आगरा कैनाल के किनारे बने कांवड़ मार्ग से गुजरेंगे. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुचारू बनाए रखने के लिए पहले से ही विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है. पुलिस और प्रशासन पूरे समय हालात पर नजर रखेंगे.
ट्रैफिक थाना प्रभारी अनोज कुमार ने लोकल 18 को बताया कि कालिंदी कुंज से फरीदाबाद होते हुए पलवल बॉर्डर तक 21 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी. हर प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान दो शिफ्टों में तैनात रहेंगे. पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी बनी रहे.
कांवड़ यात्रा के दौरान आगरा कैनाल वाला मार्ग आम लोगों के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. इस रास्ते से सिर्फ कांवड़ियों को आने-जाने की अनुमति होगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. इससे ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा और श्रद्धालुओं की यात्रा भी बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ट्रैफिक थाना प्रभारी अनोज कुमार के मुताबिक, यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद पुलिस के साथ भी लगातार तालमेल रखा जाएगा. सीमा से जुड़े इलाकों में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी. जरूरत पड़ने पर सभी एजेंसियां मिलकर तुरंत कार्रवाई करेंगी ताकि कहीं भी अव्यवस्था या जाम जैसी स्थिति पैदा न हो.
ट्रैफिक थाना प्रभारी अनोज कुमार बताते हैं कि प्रशासन ने संबंधित विभागों को कांवड़ मार्ग की सफाई कराने, टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करने और नीचे लटक रहे बिजली के तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं. विभागों को इस संबंध में पत्र भी भेजे गए हैं. उद्देश्य यही है कि श्रद्धालुओं को पूरे रास्ते में सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
कांवड़ यात्रा के दौरान कई सामाजिक संगठन भी प्रशासन का सहयोग करेंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा, सेवा और व्यवस्था बनाए रखने में स्वयंसेवक भी सक्रिय रहेंगे. पुलिस का कहना है कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा.
आगरा कैनाल मार्ग के कई हिस्सों में रात के समय पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हजारों कांवड़िए इसी रास्ते से गुजरेंगे, इसलिए पूरे मार्ग पर अस्थायी लाइट लगाई जानी चाहिए. इससे रात में चलने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम होगी.
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान बंद किए गए मार्ग पर जाने की कोशिश न करें. अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें. इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रहेगी और कांवड़ियों का सफर भी बिना किसी परेशानी के जारी रहेगा.
अनोज कुमार लोकल 18 से बताते हैं पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी. कांवड़ यात्रा हर साल की तरह इस बार भी सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो. सभी जवानों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं और पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार रहेगी.













