Last Updated:
Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत के रफ्तार कैफे में पार्टी के बाद युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट की और गोलियां भी चलाई। कैफे में तोड़फोड़ के बाद आरोपी सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. फिलहाल, पार्टी के दौरान सारा हंगामा हुआ है.
सोनीपत पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के मुरथल रोड़ स्थित रफ्तार कैफे में पार्टी के बाद देर रात जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है.आरोप है कि कुछ युवकों ने कैफे कर्मचारियों के साथ मारपीट की, पिस्तौल से फायरिंग की, होटल में तोड़फोड़ की और सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए. सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार, मामला मुरथल-सोनीपत रोड स्थित रफ्तार कैफे का है.कैफे संचालक अनिल आंतिल के अनुसार 1 अगस्त को कैफे का पार्टी हॉल बुक किया गया था. पार्टी खत्म होने के बाद भी कुछ युवक कैफे की छत पर बैठे रहे. आरोप है कि देर रात नीचे आने के बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर पिस्तौल से फायरिंग भी कर दी. कर्मचारी इस फायरिंग में बाल-बाल बच गए.
आरोप है कि हमलावरों ने कैफे में तोड़फोड़ की और घटना के सबूत मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कैफे के तीन कर्मचारियों ने आरोपियों का साथ दिया और फायरिंग के बाद खाली कारतूस हटाने में मदद की.घटना की सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस कर रही जांच
टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और वीडियो व तस्वीरें ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड कीं. घायल कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया, जिसमें शरीर पर कई चोटों का उल्लेख किया गया है.फिलहाल मुरथल थाना पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि मुरथल सोनीपत रोड पर स्थित एक कैफे से मारपीट और फायरिंग की वारदात होने की सूचना मिली थी. कैफे मलिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मुरथल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें











