हिसार बीजेपी में दिखी बगावत,11 मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल

On: August 4, 2026 11:47 AM
Follow Us:

Last Updated:

Hisar BJP Rift: हरियाणा के हिसार में भाजपा के 13 में से 11 मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है और उन्होंने जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ की कार्यशैली पर सवाल उठाए. इस्तीफों की प्रतियां प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और कृष्ण बेदी को भी भेजी गई हैं.चुनाव के बाद दी गई रिपोर्ट में भी कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए गए थे.

ख़बरें फटाफट

हिसार BJP में बगावत, 11 मंडल अध्यक्षों ने दिया सामूहिक इस्तीफाZoom

हिसार. हरियाणा के हिसार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हिसार जिले के अंदर बड़ा संगठनात्मक विवाद सामने आया है. जिले के 13 में से 11 मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को भेज दिए हैं.

इस्तीफे में मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन पर अनदेखी और साइड लाइन करने के आरोप लगाए हैं. इस्तीफों की प्रतियां प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और कृष्ण बेदी को भी भेजी गई हैं.

इस्तीफा देने वालों में उकलाना से विनोद, बनभौरी से मनबीर सरपंच, अग्रोहा से मोहन लाल, पाबड़ा से मीना शर्मा, आदमपुर से चंद्रप्रकाश, बालसमंद से रमेश बेनीवाल, काजला से राजेंद्र सोनी, आर्यनगर से भूप सिंह खीचड़, आजाद नगर से सुमन कस्वां और स्याहड़वा से बलजीत फोगाट सहित अन्य शामिल हैं.

क्यों हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि विवाद 2 अगस्त को जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना द्वारा तीन नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद बढ़ा. उकलाना, अग्रोहा और स्याहड़वा मंडलों में नई नियुक्तियों को लेकर असंतोष पैदा हुआ, क्योंकि पुराने अध्यक्षों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ था. मंडल अध्यक्षों का आरोप है कि पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा के बावजूद उन्हें संगठन में उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा. उन्होंने पहले भी इस मुद्दे को नेतृत्व के सामने उठाया, लेकिन समाधान न मिलने पर सामूहिक इस्तीफा दे दिया.

इस पूरे मामले पर जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना ने कहा कि उन्हें अभी तक सामूहिक इस्तीफों की आधिकारिक जानकारी नहीं है. गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भी जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ का रणजीत चौटाला के साथ विवाद सामने आया था. चुनाव के बाद दी गई रिपोर्ट में भी कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए गए थे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें