कुरुक्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 8 महीने पहले SDO से हुई थी शादी, मायकेवाले बोले-बड़ी गाड़ी मांग रहे थे

On: August 5, 2026 4:11 PM
Follow Us:

Last Updated:

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विवाहिता काजल की संदिग्ध मौत हो गई और . शव पंखे से लटका मिला. मायके पक्ष ने पति पर दहेज और अवैध संबंध का आरोप लगाया. पति हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में SDO है. आठ महीने पहले ही शादी हुई थी.

ख़बरें फटाफट

कुरुक्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 8 महीने पहले SDO से हुई थी शादीZoom

मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

कुरुक्षेत्र. हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. विवाहिता का शव घर मे ही पंखे से लटका हुआ मिला है. मृतक काजल की 29 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 में शादी हुई थी,पति हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में एसडीओ के पद पर कार्यरत है. मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मृतका के परिजनों का कहना है कि पहले कुछ समय के लिए सब ठीक था लेकिन पिछले 2 ,3 महीने से बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था. मृतका के फूफा राजकुमार, ताऊ अशोक कुमार और भाई इंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी की थी. गाड़ी के लिए भी 8 लाख रुपये की राशि दी थी लेकिन लड़का बड़ी गाड़ी की मांग करता था. और कहता था मेरी सरकारी नौकरी है मेरी शादी कही ओर होती तो बड़ी गाड़ी मिलती,उनकी बेटी को बात बात पर तानें दिए जाते थे. आरोप है कि लड़के का किसी अन्य लड़की के साथ अवैध सम्बन्ध भी था जिसके चलते वह काजल को रास्ते से हटाना चाहता था.

पिता का आरोप बेटी की हत्या की गई

भाई का कहना है कि लड़के ने अपने माता पिता को कुछ दिन पहले अपनी बहन के पास विदेश भेज दिया था और पीछे से उसने बेटी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है.  परिवार का कहना है कि हालांकि, बेटी ने कभी शिकायत नहीं की. लेकिन परिवार ने मारकर उसे टांगा है. पूरी साजिश के तहत लड़के ने उनकी बेटी को मारा है. इसके साथ तीन लड़के भी थे. ताऊ ने बताया कि रात को 12 बजे बेटी से बात हुई थी और उस वक्त तक वह बिल्कुल ठीक थी. लेकिन बाद में फोन किया तो उसने नहीं उठाया.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दूसरे ही साल तहलका…फरीदाबाद के इस घेवर की दीवानगी ऐसी, अमेरिका-जर्मनी तक से आ रहे ऑर्डर

कौशल चौधरी का साला, गिरोह में ‘HR’ का रोल, कौन है गैंगस्टर गौरव गडोली, जिसे विदेश से खींच लाई हरियाणा पुलिस

नाम के रिश्ते! वृदाश्रम में मशहूर कपड़ा व्यापारी की मौत, मिलने नहीं आईं 3 बेटियां, VIDEO कॉल पर देखा अंतिम संस्कार, झकझोर देगी ये कहानी

अंबाला में कार में मिली डॉक्टर की लाश, शराब की बोतल और गिलास भी बरामद

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: हरियाणा में बना चक्रवात, UP-बिहार में मूसलाधार; 5 अगस्त के मौसम पर IMD का अलर्ट

अंबाला का रहस्यमयी राम तलाई तालाब, जो हर 10 से 15 दिन में बदलता है रंग..जानिए क्या है इसका भगवान श्री राम से कनेक्शन