गुरुग्राम में 5 घंटे से मूसलाधार बारिश, पानी-पानी हुआ शहर, पुलिस बोली- आज वर्क फ्रोम होम ही करें, कई इलाके डूबे

On: August 6, 2026 10:31 AM
Follow Us:

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश हुई है. लगातार पांच घंटे से रुक रुक कर रहो रही बारिश से शहर पानी पानी हो गया है और कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है. वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करवाने की अपील की है.

जानकारी के अनुसार, सुबह चार बजे से गुरुग्राम  बारिश हो रही है. इस वजह से सेक्टर-5, सेक्टर-10, शीतला माता रोड, दिल्ली रोड, कृष्णा कॉलोनी,  न्यू कॉलोनी,  डीएलएफ क्षेत्र,  सेक्टर-31,  सेक्टर-51 सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है और ट्रैफिक जाम लग रहा है. पांच घंटे में गुरुग्राम में करीब 90 एमएम बारिश हो चुकी है.

गुरुग्राम पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए, शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की की प्रबल संभावना है. ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अनावश्यक यातायात के दबाव को कम करने और सड़क प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए, गुरुग्राम पुलिस ने एडवायजरी जारी की है.

सुबह चार बजे से गुरुग्राम बारिश हो रही है.

पुलिस ने कहा कि हम कॉर्पोरेट क्षेत्र और निजी प्रतिष्ठानों से पुरजोर आग्रह करते हैं कि वे 6 के लिए अपने कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा प्रदान करें. ता कि अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम होने से ट्रैफिक प्रबंधन में बहुत मदद मिलेगी. हम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए आपके सहयोग की सराहना करते हैं.

चंडीगढ़ के मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार सुबह बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री, अंबाला में 27.0 डिग्री, करनाल में 25.4 डिग्री, नारनौल में 24.0 डिग्री, रोहतक में 25.4 डिग्री और भिवानी में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा में कहां कहां हुई बारिश

पिछले 12 घंटों में कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है और पलवल में सबसे अधिक 78.0 एमएम बरसात दर्ज की गई है. इसके अलावा गुरुग्राम के नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी क्षेत्र में 57.0 मिमी, हथिनीकुंड बैराज (यमुनानगर) में 32.0 मिमी, फतेहाबाद में 26.5 मिमी, नारनौल में 19.0 मिमी, जगदीशपुरी (सोनीपत) में 18.5 मिमी, भिवानी में 15.2 मिमी, हिसार में 11.1 मिमी और भिवानी एडब्ल्यूएस में 11.0 मिमी बारिश दर्ज की गई. साथ ही रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस क्षेत्र में 5.0 मिमी, रेवेन्यू ऑफिस दादरी में 6.5 मिमी, अंबाला में 0.4 मिमी, रोहतक में 0.8 मिमी, जींद, महेंद्रगढ़, मेवात, सिरसा, करनाल, कैथल और अन्य कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई. उधर, गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों पंचकूला, चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों पर बादल छाए हुए हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now