32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

On: August 7, 2026 6:55 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad Lady Teacher Murder: फरीदाबाद में एक नकाबपोश ने स्कूल में महिला टीचर संध्या की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने 21 साल के आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने स्कूल में घुसकर 32 सेकंड में 34 वार किए थे. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी और महिला की पहले जान पहचान थी औऱ महिला पीछा छुड़ाना चाहती थी, इसलिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.

ख़बरें फटाफट

मर्डर: 32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, लेडी टीचर का छात्र रहा है आरोपीZoom

हरियाणा के फरीदाबाद में नकाबपोश आरोपी निजी स्कूल में घुस महिला टीचर की हत्या कर दी थी.

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को एक नकाबपोश व्यक्ति एक निजी स्कूल में घुस गया और फिर दिनदहाड़े एक महिला शिक्षिका की चाकू से वार कर हत्या कर दी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने महिला टीचर पर 32 सेकेंड में करीब 34 वार किए. हालांकि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब इस हत्याकांड के पीछे की वजह सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, संध्या (30) नाम की महिला टीर गांव सिकरौना में निजी स्कूलों में टीचर की नौकरी करती थी. सोमवार को स्कूल में एक सनकी युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा और टीचर से मिलने की बात कही. इसके बाद टीचर जैसे ही गेट पर मिलने के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसकी गर्दन, छाती समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई वार किए. यह घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सामने आया था.

पुलिस ने बताया कि कथित वीडियो में सफेद स्कार्फ से चेहरा ढके एक व्यक्ति शिक्षिका पर बार-बार चाकू से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में आरोपी को स्कूल संचालक को धमकाते हुए भी देखा जा सकता है, जिसने बीच-बचाव करते हुए शिक्षिका को बचाने की कोशिश की थी.

पुलिस ने बताया कि यह घटना सिक्रोना गांव में हुई और इस संबंध में सेक्टर 58 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. बाद में पुलिस ने कोट गांव निवासी आरोपी अमित (21) को घटना के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा.

स्कूल संचालक तेजपाल सिंह ने बताया कि घटना के दौरान वह अपने दफ्तर में बैठे थे.  आरोपी बिना नंबर की बाइक में आया था और उसने जब बीच बचाव किया तो उस पर भी चाकू से हमले की कोशिश की. उन्होंने बताया कि संध्या करीब एक साल से उनके स्कूल में पढ़ाती थी. वह फिरोजपुर कलां गांव में पति के साथ रहती थी. हालांकि, वह मूल रूप से डबुआ, वल्लभगढ़ की रहने वाली थी.

क्या थी हत्या की वजह

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के पति विकास की शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में मामला दर्ज किया गया था.  तकनीकी सहायता और सूत्रों की सूचना पर आरोपी अमित (21) की गिरफ्तारी की गई. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि करीब 2 वर्ष पहले महिला टीचर उसे, गांव के प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी. इस दौरान ही उसकी महिला से जान पहचान हुई थी और उनकी आपस में बातचीत होती थी. महिला उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन वह बार-बार महिला का पीछा करता था. महिला ने उसको कहा थी कि केस कर दूंगी और मृतका ने आरोपी से बात करनी बंद कर दी थी. इसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था. 3 अगस्त को सुबह स्कूल के अंदर उसने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और हत्या कर मौका से भाग गया.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें