हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार? देखें पूरी लिस्ट

On: August 7, 2026 7:07 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, राज्य में 17 आईएएस (IAS) और 7 एचसीएस (HCS) अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई नियुक्तियां दी गई हैं. कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रशासनिक प्रमुखों को बदला गया है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार?Zoom

1991 बैच की आईएएस जी अनुपमा को राज्य सरकार का अतिरिक्त एसीएस बनाया गया है.

Haryana IAS-PCS Transfer: हरियाणा की सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से 7 अगस्त 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से 17 आईएएस (IAS) और 7 एचसीएस (हरियाणा पीसीएस अफसर) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल से कई प्रमुख विभागों, नगर निगमों और विकास प्राधिकरणों के प्रशासनिक प्रमुख बदल गए हैं.

हरियाणा सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, 1991 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जी. अनुपमा को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया है. 2004 बैच के आईएएस सी. जी. रजनी कांथन को वित्त विभाग में आयुक्त एवं सचिव, केंद्रीय परीक्षा समिति का सचिव तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कई अधिकारी बदले गए

2007 बैच के आईएएस खेतमलिस मकरंद पांडुरंग को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग में आयुक्त एवं सचिव, खान एवं भूविज्ञान विभाग में आयुक्त एवं सचिव तथा पंचकुला महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) का सीईओ बनाया गया है. वहीं, 2007 बैच के ही दुस्मंत कुमार बेहरा को मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग में आयुक्त एवं सचिव पद पर तैनात किया गया है.

इन प्रमुख अधिकारियों के भी बदले गए प्रभार

  • राजीव रतन (IAS 2008): कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय कार्य विभाग में सचिव, सतर्कता अधिकारी तथा आपूर्ति एवं निपटान निदेशक नियुक्त किए गए हैं.
  • पंकज (IAS 2009): हरियाणा लोक सेवा आयोग में सचिव तथा हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं.
  • प्रभजोत सिंह (IAS 2010): परिवहन आयुक्त एवं हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग में सचिव नियुक्त किए गए हैं.
  • हेमा शर्मा (IAS 2010): करनाल मंडल की नई आयुक्त बनाई गई हैं.
  • डॉ. आदित्य दहिया (IAS 2011): सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक व विशेष सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं.
  • यशेंद्र सिंह (IAS 2011): नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ बनाए गए हैं.
  • धीरेंद्र खड़गटा (IAS 2012): चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक व विशेष सचिव तथा राज्य परिवहन निदेशक बनाए गए हैं.
  • प्रदीप दहिया (IAS 2013): नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त गुरुग्राम नियुक्त किए गए हैं.
  • इसके अलावा प्रतिमा चौधरी, सचिन गुप्ता, रेनू सोगन, संवर्तक सिंह खंगवाल और विवेक आर्य जैसे अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

7 H-PCS अफसरों के भी हुए तबादले
आईएएस अधिकारियों के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा (HCS) के 7 अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं-

  • योगेश कुमार मेहता (HCS 2004): हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव बनाए गए हैं.
  • विजेंद्र हुड्डा (HCS 2013): जिला परिषद चरखी दादरी के सीईओ और डीआरडीए चरखी दादरी के सीईओ नियुक्त किए गए हैं.
  • वीरेंद्र चौधरी (HCS 2013): कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन अधिकारी बनाए गए हैं.
  • पंकज कुमार (HCS 2014): कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और जिला परिषद कुरुक्षेत्र के सीईओ बनाए गए हैं.
  • सुरेश कुमार (HCS 2019): चरखी दादरी के सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं.
  • मोनिका (HCS 2023): प्राथमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन एवं मिड-डे मील) बनाई गई हैं.
  • मनजीत कुमार (HCS 2023): संपदा अधिकारी (HSVP) रोहतक और भूमि अधिग्रहण अधिकारी रोहतक नियुक्त किए गए हैं.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now